प्रातः 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा शिविर
रायगढ़ :- 9 अक्टूबर 2025/ छत्तीसगढ़ शासन परिवहन विभाग के निर्देशानुसार 2019 से पूर्व पंजीकृत वाहनों में एचएसआरपी (हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट) लगाए जाने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। इसी क्रम में जिला परिवहन कार्यालय, रायगढ़ द्वारा व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए शहर के विभिन्न क्षेत्रों में शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत 10 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे से सायं 4 बजे तक दो प्रमुख स्थान जिनमंे जिंदल प्राइवेट लिमिटेड, रायगढ़ एवं शारदा होण्डा, कबीर चौक, रायगढ़ में शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में वाहन मालिक अपने पुराने पंजीकृत वाहनों में एचएसआरपी नंबर प्लेट लगवाने की सुविधा प्राप्त कर सकेंगे। वाहन मालिक अधिक जानकारी या पूर्व पंजीयन हेतु निम्न मोबाइल नंबरों पर 9131788037, 7828707349 संपर्क कर सकते है।
- जूटमिल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ट्रेलर चालक से मोबाइल लूटपाट और लूट की मोबाइल खरीद-बिक्री के आरोप मेंत 6 गिरफ्तार, सभी भेजे गए रिमांड पर - October 21, 2026
- मई 2027 तक मिलेगा शहर को आंतरिक रिंगरोड, कैनाल लिंक रोड, और मरीन ड्राइव से सीधे जुड़ेगा केवड़ाबाड़ी चौक से कबीर चौक - October 13, 2026
- नवरात्रि एवं दुर्गा उत्सव को लेकर खरसिया में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने पर बनी सहमति - October 9, 2026
