सक्ती :- 22 अक्टूबर 2025 कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने कलेक्टर कार्यालय के कर्मचारी और पावरलिफ्टर गुरुवचन सिंह कंवर को धमतरी के नगरी में आयोजित पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में दो गोल्ड मेडल जीतने पर अपने कार्यालय कक्ष में सम्मानित किया। सिहावा नगरी, जिला धमतरी में सीनियर पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन छत्तीसगढ़ द्वारा बेंचप्रेस, डेडलिफ्ट एवं पावरलिफ्टिंग की प्रतियोगिता आयोजित की गई। पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में मास्टर 1 श्रेणी में पावरलिफ्टर गुरुवचन सिंह (प्रिंस) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के विभिन्न श्रेणी में श्री गुरुवचन ने कुल दो गोल्ड मेडल अपने खाते में दर्ज कराया है। उन्होंने 160 किलोग्राम डेडलिफ्ट में प्रथम स्थान तथा बेंच प्रेस पर 107.5 किलोग्राम बेंच प्रेस कर गोल्ड मेडल जीते। कलेक्टर ने पावरलिफ्टर गुरुवचन सिंह के उज्जवल भविष्य की कामना की है। इसी तरह उक्त प्रतियोगिता में श्री अखिलेश सिंह कंवर ने डेडलिफ्ट में सिल्वर मेडल अपने खाते में अर्जित किया है और अर्जुन निराला डेडलिफ्ट में गोल्ड मेडल और दिपांकर पटेल ने विभिन्न वर्ग में कुल तीन गोल्ड मेडल जीता।
- फर्जी दस्तावेजों के आधार पर ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के खेल की जांच तेज, ट्रेवल्स एजेंसी में पुलिस-आरटीओ की संयुक्त दबिश - June 14, 2026
- उधारी रकम की जबरन वसूली के लिए घर में घुसकर मारपीट करने वाले गुण्डा बदमाश कपिल सोलंकी, मनीष परियानी और गिरीश माखिजा गिरफ्तार - June 14, 2026
- ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुसौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध कबाड़ परिवहन करते 20 टन 700 किलोग्राम लोहे का स्क्रैप जब्त - June 10, 2026
