नगर निगम की टीम ने शहर के प्रमुख मार्गों पर की अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही
रायगढ़ :- 27 अक्टूबर 2025। शासन के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में नगर निगम रायगढ़ की संयुक्त टीम द्वारा शहर के प्रमुख सड़कों एवं चौक-चौराहों पर व्यापक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। इस दौरान सड़क बाधा उत्पन्न करने वाले 20 व्यवसायियों पर कुल 28,100 रुपये का चालान काटा गया। कार्रवाई का उद्देश्य शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाना तथा सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करना था। निगम आयुक्त बृजेश सिंह क्षत्रिय के नेतृत्व में यह अभियान आलोक सिटी मॉल से प्रारंभ हुआ, जो सुभाष चौक, बुजी भवन चौक, श्याम टॉकीज रोड, सिविल लाइन, सेवाकुंज होते हुए केएमटी कॉलेज रोड और रूपेंद्र पटेल हॉस्पिटल के सामने तक संचालित हुआ।
इस दौरान आलोक सिटी मॉल, विशाल मेगा मार्ट और जगतरामका सहित कई प्रतिष्ठानों द्वारा किए गए अतिक्रमणों को तत्काल हटाया गया। निगम की टीम ने नालों की सफाई के साथ सड़क किनारे रखे गए अवैध ढांचे, छज्जे और फुटपाथ पर रखे समान को हटाते हुए मार्ग को अवरोधमुक्त किया। आयुक्त श्री क्षत्रिय ने कहा कि “यह शहर हम सबका अपना घर है। इसकी स्वच्छता और यातायात व्यवस्था को बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। नागरिक अपने प्रतिष्ठानों के बाहर अतिक्रमण न करें, सड़क किनारे कचरा न फेंकें और निगम के चिन्हांकित वाहनों को ही सूखा एवं गीला कचरा अलग-अलग सौंपें।” उन्होंने व्यवसायियों से अपील की कि वे निगम के स्वच्छता अभियान में सहयोग करें और सड़क किनारे या नालों पर किसी भी प्रकार का निर्माण या अतिक्रमण न करें। इस कार्रवाई में कार्यपालन अभियंता श्री अमरेश लोहिया, सहायक अभियंता, उप अभियंता एवं राजस्व विभाग की टीम सक्रिय रूप से शामिल रही।
- जूटमिल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ट्रेलर चालक से मोबाइल लूटपाट और लूट की मोबाइल खरीद-बिक्री के आरोप मेंत 6 गिरफ्तार, सभी भेजे गए रिमांड पर - October 21, 2026
- मई 2027 तक मिलेगा शहर को आंतरिक रिंगरोड, कैनाल लिंक रोड, और मरीन ड्राइव से सीधे जुड़ेगा केवड़ाबाड़ी चौक से कबीर चौक - October 13, 2026
- नवरात्रि एवं दुर्गा उत्सव को लेकर खरसिया में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने पर बनी सहमति - October 9, 2026
