अमित बघेल पर हो कड़ी कार्यवाही – अग्र समाज
खरसिया । समाज के महापुरूषों के विरूद्ध की गयी अमर्यादित एवं आपत्तीजनक टिप्पणी के संबंध में अमित बघेल के विरुद्ध अपराध दर्ज कर कार्यवाही करने के लिए अग्रवाल समाज के सैकड़ो अग्र बन्धुओं के द्वारा रैली निकालकर खरसिया एसडीओपी प्रभात पटेल को चौकी में ज्ञापन सौपा और कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने की मांग की।
अमित बघेल (अध्यक्ष, जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी) द्वारा एक मिडिया बयान में अग्रवाल समाज के पूर्वज, भगवान श्री राम के वंशज एवं जन जन के प्रेरणा स्त्रोत महाराजा श्री अग्रसेन जी के उपर अमर्यादित व आपत्तीजनक टिप्पणी की गयी है। जिसमें महाराजा अग्रसेन जी के उपर पेशाब करने, मूर्ति तोड़ने व चोरहा-लबरा जैसे शब्दों का उपयोग किया गया है। साथ ही अन्य महापुरूषों पर भी अमर्यादित टिप्पणी की गयी है। जिसमें सम्पूर्ण अग्रवाल समाज के साथ साथ लाखों जनमानस की भावनाओं को ठेस पहुंची है।
इस तरह के भड़काउ बयानों से भविष्य में किसी तरह की अनहोनी से इनकार नहीं किया जा सकता। जिसमें जन धन की हानि होने की प्रबल आशंका है। अमित बघेल पर अपराध दर्ज कर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने के लिए नगर के सैकड़ो की संख्या में अमित बघेल मुर्दाबाद का नारा लगाते हुए अग्रवाल समाज के लोग चौकी पहुँचे और ज्ञापन देकर एफआईआर दर्ज कर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की मांग की जिसमे प्रमुख रूप से बजरंग अग्रवाल, सुनील गर्ग, राकेश गर्ग, अशोक मंडी, नितिन गोयल, मुकेश मित्तल, विकाश अग्रवाल ज्योति, रूपेश सराफ, अनूप अग्रवाल, संजय फंदी, रतन अग्रवाल, मुकेश गर्ग, अंकित अग्रवाल, सुनील सुल्तानिया, संजय बंसल, महेश मित्तल, अनिल गर्ग, अमोल अग्रवाल, विनय पंडा, मनोज अग्रवाल, प्रमोद अग्रवाल, पवन अग्रवाल, राजेश गर्ग, सन्नी सपोस, अजय अग्रवाल, अरुण अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, नटवर गर्ग, संदीप अग्रवाल, अमित बंसल, बादल अग्रवाल, गोपाल अग्रवाल आलोक कबुलपुरिया सहित सैकड़ों की संख्या में अग्रवाल समाज के लोग मौजूद रहे।
- जूटमिल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ट्रेलर चालक से मोबाइल लूटपाट और लूट की मोबाइल खरीद-बिक्री के आरोप मेंत 6 गिरफ्तार, सभी भेजे गए रिमांड पर - October 21, 2026
- मई 2027 तक मिलेगा शहर को आंतरिक रिंगरोड, कैनाल लिंक रोड, और मरीन ड्राइव से सीधे जुड़ेगा केवड़ाबाड़ी चौक से कबीर चौक - October 13, 2026
- नवरात्रि एवं दुर्गा उत्सव को लेकर खरसिया में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने पर बनी सहमति - October 9, 2026
