धरमजयगढ़ :- मेसर्स अंबुजा सीमेंट्स लिमिटेड कंपनी का पर्यावरण सहमति के लिए 11 नवंबर को भूमिगत कोयला खदान पुरुंगा प्रस्तावित है जिसका विरोध अब वृहद हो चुका है प्रस्तावित ग्रामीणों के अलावा अब पूरे धरमजयगढ़ ब्लॉक सहित जिला तक के लोग कंपनी के विरोध में ग्रामीणों के साथ खड़े है। सभी का एक ही राय की किसी भी कीमत में भूमिगत कोयला खदान शासन को निरस्त करना ही पड़ेगा।
पांचवीं अनुसूची 1996 एवं छ.ग.पेशा कानून 2022 के तहत प्रस्तावित ग्राम पुरुंगा साम्हरसिंघा और तेंदूमुड़ी आता है जिसमें ग्रामीण विशेष ग्रामसभा बैठक कर ग्रामसभा में सर्व सहमति से जनसुनवाई निरस्त करने का प्रस्ताव पारित किया था जिसके बाद 22 अक्टूबर को सैकड़ों ग्रामीणों के साथ रायगढ़ जिला मुख्यालय जानकार ज्ञापन सौंपते हुए 11 नवंबर को होने वाले जनसुनवाई को निरस्त करने की मांग करते हुए ज्ञापन भी सौंपा था, जिसके बाद धरमजयगढ़ ब्लॉक मुख्यालय में जनपद, डीएफओ और एसडीएम आफिस जाकर पुनः जनसुनवाई को निरस्त करने का मांग किया गया था वही 4 नवंबर को एकबार फिर प्रस्तावित गांव के ग्रामीणों और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि द्वारा धरमजयगढ़ एसडीएम आफिस जाकर जनसुनवाई निरस्त करने को लेकर ज्ञापन सौंपते हुए 6 नवंबर को जनसुनवाई निरस्त करने के लिए विरोध रैली एवं धरना प्रदर्शन करनी की बात कही गई।
धरमजयगढ़ के जगह अब ग्रामीण आज गुरुवार को पहुंचेंगे रायगढ़
प्रस्तावित गांव के सरपंचों से मिली जानकारी अनुसार आज सैकड़ों ग्रामीण रायगढ़ जिला मुख्यालय जानकार जनसुनवाई को निरस्त करने की मांग करने के लिए पहुंचेंगे। उनका कहना की किसी भी कीमत में प्रशासन को क्षेत्रीय ग्रामीणों की हित को देखते हुए जनसुनवाई निरस्त करना ही पड़ेगा ।
- फर्जी दस्तावेजों के आधार पर ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के खेल की जांच तेज, ट्रेवल्स एजेंसी में पुलिस-आरटीओ की संयुक्त दबिश - June 14, 2026
- उधारी रकम की जबरन वसूली के लिए घर में घुसकर मारपीट करने वाले गुण्डा बदमाश कपिल सोलंकी, मनीष परियानी और गिरीश माखिजा गिरफ्तार - June 14, 2026
- ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुसौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध कबाड़ परिवहन करते 20 टन 700 किलोग्राम लोहे का स्क्रैप जब्त - June 10, 2026
