रायगढ़। एसएसपी श्री सदानंद कुमार के निर्देशन पर अवैध शराब, जुआ-सट्टा पर कार्यवाही के क्रम में कल दिनांक 21.04.2023 को थाना प्रभारी पुसौर निरीक्षक नारायण सिंह मरकाम के नेतृत्व में ग्राम भ्रमण दौरान पुसौर पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम बरपाली के मैदान में एक व्यक्ति अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री के लिये ग्राहकों का इंतजार कर रहा है । सूचना पर तत्काल पुलिस पार्टी मुखबिर के बताये स्थान पर रेड कर संदेही नेहरू लाल बघेल को अवैध रूप से शराब बिक्री के लिये प्लास्टिक जरकिन में शराब के साथ पकड़ा गया है । पुलिस टीम ने *आरोपी नेहरू लाल पिता बैशाखू बघेल उम्र 37 वर्ष साकिन नावापारा थाना कोतरारोड हाल मुकाम बरपाली थाना पुसौर* के कब्जे में मिला करीब 20 लीटर अवैध महुआ शराब जप्त किया गया है । आरोपी पर थाना पुसौर में धारा 34 (2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है । शराब रेड कार्यवाही में थाना प्रभारी पुसौर निरीक्षक नारायण सिंह मरकाम, सहायक उप निरीक्षक हेम सागर पटेल, मनमोहन बैरागी, आरक्षक दिलीप सिदार, दिनेश गोंड, अखिलेश कुशवाहा, खिरोद भोय और महिला आरक्षक सुमन बरेठ की अहम भूमिका रही है ।
- फर्जी दस्तावेजों के आधार पर ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के खेल की जांच तेज, ट्रेवल्स एजेंसी में पुलिस-आरटीओ की संयुक्त दबिश - June 14, 2026
- उधारी रकम की जबरन वसूली के लिए घर में घुसकर मारपीट करने वाले गुण्डा बदमाश कपिल सोलंकी, मनीष परियानी और गिरीश माखिजा गिरफ्तार - June 14, 2026
- ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुसौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध कबाड़ परिवहन करते 20 टन 700 किलोग्राम लोहे का स्क्रैप जब्त - June 10, 2026
