सामान्य सभा की बैठक में पर्यावरण संरक्षण को मिली नई दिशा
रायगढ़ :- 9 दिसम्बर 2025/ जिला पंचायत अध्यक्ष शिखा रविन्द्र गबेल की अध्यक्षता में आज जिला पंचायत रायगढ़ के सभाकक्ष में सामान्य सभा की बैठक आयोजित हुई, जिसमें कई महत्त्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट के अंतर्गत प्लास्टिक बोतल मुक्त जिला पंचायत अभियान का औपचारिक शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्लास्टिक के अत्यधिक उपयोग से होने वाले पर्यावरणीय नुकसान के बारे में जागरूक किया गया तथा प्लास्टिक बोतलों के स्थान पर कांच व स्टील की बोतलों के उपयोग के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक सिदार, सभी सदस्यगण, जिला पंचायत सीईओ अभिजीत बबन पठारे, विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
इस पहल का मुख्य उद्देश्य सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक लगाना, पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना तथा नागरिकों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। अभियान को पहले जिला पंचायत परिसर में नियमित रूप से संचालित किया जाएगा और आगे चलकर इसे गांव-गांव तक विस्तार दिया जाएगा। यह अभियान जिले में स्वच्छ, सुरक्षित और पर्यावरण-अनुकूल वातावरण तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। कार्यक्रम के अंत में सभी जनप्रतिनिधियों एवं कर्मचारियों ने प्लास्टिक बोतलों का उपयोग न करने और पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।
- जूटमिल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ट्रेलर चालक से मोबाइल लूटपाट और लूट की मोबाइल खरीद-बिक्री के आरोप मेंत 6 गिरफ्तार, सभी भेजे गए रिमांड पर - October 21, 2026
- मई 2027 तक मिलेगा शहर को आंतरिक रिंगरोड, कैनाल लिंक रोड, और मरीन ड्राइव से सीधे जुड़ेगा केवड़ाबाड़ी चौक से कबीर चौक - October 13, 2026
- नवरात्रि एवं दुर्गा उत्सव को लेकर खरसिया में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने पर बनी सहमति - October 9, 2026
