विद्यार्थियों को लाने ले जाने में लापरवाही ना बरतने के दिए गए सख्त निर्देश
सक्ती :- 09 दिसम्बर 2025 कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशानुसार जिला परिवहन अधिकारी जांजगीर-चांपा व सक्ती गौरव साहू एवं सहायक उपनिरीक्षक परिवहन उड़नदस्ता सुनील उपाध्याय द्वारा सक्ती जिले के प्राइवेट स्कूलों का सघन जांच किया गया। सक्ती जिले के जैजैपुर विकासखण्ड के तीन प्राईवेट स्कूल संस्कार सेंट्रल एण्ड संस्कार भारती स्कूल जैजैपुर, उर्मिला पब्लिक स्कूल जैजैपुर एवं जीएससी पब्लिक स्कूल जैजैपुर का जांच किया गया। जांच के दौरान उर्मिला पब्लिक स्कूल के एक वाहन में कमी पायी गई ,जिसके लिए 2000 रुपए शमन शुल्क वसूल किया गया तथा सभी स्कूल संचालकों को बच्चों के लाने ले जाने पर किसी भी प्रकार की लापरवाही नही करने के सख्त निर्देश दिये गये। परिवहन विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले के सभी प्राईवेट स्कूलों में भी परिवहन विभाग द्वारा लगातार जांच की जाएगी।
- जूटमिल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ट्रेलर चालक से मोबाइल लूटपाट और लूट की मोबाइल खरीद-बिक्री के आरोप मेंत 6 गिरफ्तार, सभी भेजे गए रिमांड पर - October 21, 2026
- मई 2027 तक मिलेगा शहर को आंतरिक रिंगरोड, कैनाल लिंक रोड, और मरीन ड्राइव से सीधे जुड़ेगा केवड़ाबाड़ी चौक से कबीर चौक - October 13, 2026
- नवरात्रि एवं दुर्गा उत्सव को लेकर खरसिया में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने पर बनी सहमति - October 9, 2026
