सक्ती :- 37वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत आम नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने हेतु पुलिस विभाग द्वारा लगातार कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक प्रफुल ठाकुर (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल के मार्गदर्शन में आज 06 जनवरी को सक्ती नगर में हेलमेट जन-जागरूकता बाइक रैली एवं हेलमेट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा हरी झंडी दिखाकर यातायात रथ एवं बाइक रैली को रवाना किया गया। यह रैली कचहरी चौक से प्रारंभ होकर बुधवारी बाजार होते हुए रेलवे स्टेशन चौक तक निकाली गई। रैली में जिले के अधिकारी एवं कर्मचारीगणों ने दोपहिया वाहन चलाकर आम नागरिकों को वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने एवं यातायात नियमों के पालन के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर यातायात नियमों का पालन करते हुए हेलमेट एवं सीट बेल्ट लगाकर वाहन चलाने वाले चालकों को गुलाब फूल भेंट कर सम्मानित किया गया। इस पहल से आमजन में सकारात्मक संदेश गया तथा नियमों के पालन के प्रति उत्साह में वृद्धि हुई।
उल्लेखनीय है कि प्रत्येक वर्ष जनवरी माह में पुलिस विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा माह का आयोजन किया जाता है, जिसका मुख्य उद्देश्य वाहन चालकों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना है। सड़क सुरक्षा माह के दौरान यातायात पुलिस द्वारा जिले के विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों, शैक्षणिक संस्थानों एवं राष्ट्रीय व राजकीय राजमार्गों के समीप स्थित ग्राम पंचायतों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर यातायात नियमों की जानकारी दी जा रही है।
सक्ती पुलिस की आम नागरिकों से अपील
यातायात नियमों का पालन करते हुए वाहन चलाएं।
नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने न दें।
वाहन के सभी कागजात सदैव दुरुस्त रखें।
बिना हेलमेट दोपहिया वाहन न चलाएं।
नशे की हालत में वाहन न चलाएं।
चारपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से सीट बेल्ट का प्रयोग करें।
वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करें।
नो पार्किंग में वाहन खड़ा कर यातायात बाधित न करें।
पुलिस विभाग का यह प्रयास सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण कर सुगम एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
- युवक को जबरन बोलेरो वाहन में बिठाकर, मारपीट, लूटपाट करने वाले 3 आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार, बोलेरो वाहन व लूटा मोबाइल जप्त - February 6, 2026
- बिलासपुर पुलिस रेंज में पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग की परिकल्पना से अनुभव क्यू आर कोड किया गया प्रारम्भ - February 6, 2026
- गाली-गलौज की रंजिश में घर में घुसकर हत्या — मुख्य आरोपी व विधि से संघर्षरत बालक 24 घंटे में गिरफ्तार - February 4, 2026
