बाबू पंढरी राव कृदत्त इंडोर स्टेडियम में होगी शारीरिक दक्षता परीक्षा एवं अन्य भर्ती प्रक्रियाएं
रायगढ़ :- 7 जनवरी 2026। सेना भर्ती कार्यालय रायपुर द्वारा बाबू पंढरी राव कृदत्त इंडोर स्टेडियम, आमातालाब धमतरी में दिनांक 10 जनवरी 2026 से 24 जनवरी 2026 तक थल सेना भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है। यह भर्ती रैली माह मई–जून 2025 में आयोजित ऑनलाईन सामान्य प्रवेश परीक्षा (कॉमन एंट्रेंस एग्जाम—सीईई) में सफल अभ्यर्थियों के लिए आयोजित की जा रही है।
भर्ती रैली के अंतर्गत सीईई परीक्षा में उत्तीर्ण प्रदेश के युवाओं के शारीरिक दक्षता परीक्षण, दस्तावेज सत्यापन एवं अन्य आवश्यक भर्ती प्रक्रियाएं निर्धारित तिथियों में संपन्न की जाएंगी। इस दौरान सारणी में उल्लेखित तिथियों के अनुसार संबंधित जिलों से चयनित युवाओं की उपस्थिति अपेक्षित रहेगी।
जिला प्रशासन ने युवाओं से अनुरोध करते हुए कहा है कि सीईई परीक्षा उत्तीर्ण युवाओं को निर्धारित तिथि पर धमतरी में आयोजित शारीरिक दक्षता परीक्षा एवं अन्य भर्ती प्रक्रियाओं में उपस्थित होने के लिए आवश्यक सूचना, मार्गदर्शन ले, ताकि योग्य अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
भर्ती रैली से संबंधित किसी भी प्रकार की अतिरिक्त जानकारी अथवा समन्वय के लिए नोडल अधिकारी सुश्री इंदिरा नवीन प्रताप सिंह, अपर कलेक्टर एवं आयुक्त, नगर निगम धमतरी से मोबाइल नंबर 6266800039 पर संपर्क किया जा सकता है।
- जूटमिल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ट्रेलर चालक से मोबाइल लूटपाट और लूट की मोबाइल खरीद-बिक्री के आरोप मेंत 6 गिरफ्तार, सभी भेजे गए रिमांड पर - October 21, 2026
- मई 2027 तक मिलेगा शहर को आंतरिक रिंगरोड, कैनाल लिंक रोड, और मरीन ड्राइव से सीधे जुड़ेगा केवड़ाबाड़ी चौक से कबीर चौक - October 13, 2026
- नवरात्रि एवं दुर्गा उत्सव को लेकर खरसिया में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने पर बनी सहमति - October 9, 2026
