रायगढ़ :- 07 जनवरी । एसपी दिव्यांग पटेल के दिशा निर्देशन एवं एसडीओपी खरसिया प्रभात पटेल के मार्गदर्शन पर अवैध शराब के कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण की दिशा में पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में कल दिनांक 06 जनवरी 2026 को पुलिस चौकी जोबी प्रभारी सहायक उप निरीक्षक लक्ष्मी नारायण राठौर के नेतृत्व में जोबी पुलिस द्वारा ग्राम जोबी में पेट्रोलिंग के दौरान मुखबीर से मिली सूचना पर त्वरित शराब रेड कार्रवाई की गई। मुखबीर ने सूचना दी थी कि ग्राम जोबी निवासी केशर प्रसाद राठिया अपने घर के आंगन में अवैध रूप से महुआ शराब की बिक्री कर रहा है।
सूचना की गंभीरता को देखते हुए चौकी प्रभारी द्वारा तत्काल पुलिस टीम के साथ बताए गए स्थान पर दबिश दी गई। पुलिस को देखकर मौके पर मौजूद शराब पीने वाले लोग भागने लगे, वहीं पुलिस ने मौके से आरोपी केशर प्रसाद राठिया पिता घासीराम को घेराबंदी कर पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अवैध शराब बिक्री करना स्वीकार किया, जिसके बाद उसके कब्जे से एक स्टील ड्रम में रखे 30 नग पॉलिथीन पैकेट में भरी करीब 15 लीटर हाथ भट्टी से बनी महुआ शराब, जिसकी अनुमानित कीमत 2250 रुपये है, तीन नग स्टील के गिलास तथा शराब बिक्री से प्राप्त 250 रुपये नगद को गवाहों के समक्ष बरामद किया गया।
आरोपी केशर प्रसाद राठिया पिता घासीराम उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम जोबी चौकी जोबी थाना खरसिया का यह कृत्य आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 59(क) के तहत दंडनीय पाए जाने पर चौकी जोबी, थाना खरसिया में विधिवत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया और उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
इस संपूर्ण कार्रवाई में पुलिस चौकी प्रभारी जोबी सहायक उप निरीक्षक लक्ष्मी नारायण राठौर के साथ प्रधान आरक्षक दशरथ लाल सिदार, आरक्षक राजेंद्र राठिया, केशव राठिया एवं राजेश राठिया की सराहनीय भूमिका रही। क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
- जूटमिल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ट्रेलर चालक से मोबाइल लूटपाट और लूट की मोबाइल खरीद-बिक्री के आरोप मेंत 6 गिरफ्तार, सभी भेजे गए रिमांड पर - October 21, 2026
- मई 2027 तक मिलेगा शहर को आंतरिक रिंगरोड, कैनाल लिंक रोड, और मरीन ड्राइव से सीधे जुड़ेगा केवड़ाबाड़ी चौक से कबीर चौक - October 13, 2026
- नवरात्रि एवं दुर्गा उत्सव को लेकर खरसिया में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने पर बनी सहमति - October 9, 2026
