रायगढ़ :- 10 जनवरी । जिले में महिला सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे जन-जागरूकता अभियान के तहत आज पूंजीपथरा थाना क्षेत्र में बालिका छात्रावास सराईपाली में विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूंजीपथरा थाने के एसआई विजय एक्का, अधीक्षिका फ्राँसिस्का तिग्गा, महिला आरक्षक सुमन राठिया ने छोटे बच्चों को “गुड टच–बैड टच” की जानकारी सरल और समझने योग्य भाषा में दी। बच्चों को बताया गया कि कौन-सा स्पर्श सुरक्षित और अच्छा होता है तथा किस प्रकार का स्पर्श गलत होता है, जिससे उन्हें असहज महसूस हो।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों को यह भी समझाया गया कि यदि कोई व्यक्ति उन्हें गलत तरीके से छूने की कोशिश करे, डराए या धमकाए, तो वे तुरंत अपने माता-पिता, शिक्षक, वार्डन या पुलिस को इसकी जानकारी दें। उन्हें यह संदेश दिया गया कि डरना नहीं है, चुप नहीं रहना है और अपनी सुरक्षा के लिए आवाज उठाना जरूरी है। पुलिस टीम ने बच्चों को “ना कहना”, सुरक्षित दूरी बनाए रखना और भरोसेमंद लोगों से बात करने के महत्व पर भी जोर दिया।
इसके साथ ही बच्चों को मोबाइल के सुरक्षित उपयोग, अनजान लोगों से बातचीत न करने, तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना देने के बारे में बताया गया। इस जागरूकता अभियान का उद्देश्य बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाना, उन्हें सुरक्षित व्यवहार सिखाना और किसी भी प्रकार के शोषण से बचाव के लिए सजग करना रहा। कार्यक्रम में थाना पूंजीपथरा के आरक्षक ओम प्रकाश तिवारी एवं नरेन्द्र पैंकरा भी मौजूद रहे ।
- जूटमिल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ट्रेलर चालक से मोबाइल लूटपाट और लूट की मोबाइल खरीद-बिक्री के आरोप मेंत 6 गिरफ्तार, सभी भेजे गए रिमांड पर - October 21, 2026
- मई 2027 तक मिलेगा शहर को आंतरिक रिंगरोड, कैनाल लिंक रोड, और मरीन ड्राइव से सीधे जुड़ेगा केवड़ाबाड़ी चौक से कबीर चौक - October 13, 2026
- नवरात्रि एवं दुर्गा उत्सव को लेकर खरसिया में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने पर बनी सहमति - October 9, 2026
