रायगढ़ :- 17 जनवरी 2026/ कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के निर्देश पर जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में सहायक आयुक्त आबकारी क्रिस्टोफर खलखो के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग की टीम ने अवैध महुआ शराब के खिलाफ एक सघन और प्रभावी कार्रवाई की है।
आबकारी विभाग को ग्राम बिंजकोट से अवैध शराब के निर्माण और बिक्री की शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायत के संज्ञान में लेते हुए विभागीय टीम ने मौके पर छापा मारा और शिवा चौहान के कब्जे से कुल 07 लीटर महुआ शराब बरामद की। बरामद शराब में 05 लीटर क्षमता वाली सफेद रंग की जरीकेन में भरी 05 लीटर और 02 लीटर क्षमता वाली हरी रंग की प्लास्टिक बोतल में भरी 02 लीटर शराब शामिल थी। बरामद शराब का बाजार मूल्य लगभग 1,400 रुपये बताया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया। इस कार्रवाई में आबकारी उप-निरीक्षक याजेंद्र मेहर और आबकारी मुख्य आरक्षक लालसिंह कंवर का विशेष योगदान रहा।
- ऑपरेशन प्रहार” में चक्रधरनगर पुलिस की अवैध कबाड़ पर बड़ी कार्रवाई, जामगांव में दो माजदा वाहनों से 27 टन स्क्रैप जप्त - May 8, 2026
- ऑपरेशन तलाश” में रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता, लाखों की धोखाधड़ी का फरार आरोपी जगदलपुर से गिरफ्तार - May 7, 2026
- खरसिया के देहजरी में रेत माफियाओं का कब्जा: खुलेआम अवैध डंपिंग, प्रशासन बेखबर - May 6, 2026
