धरमजयगढ़ :- छाल क्षेत्र के जंगलों में जुए का खुला खेल, बढ़ती चोरियों से ग्रामीण दहशत में
छाल : पुलिस कप्तान द्वारा जिले में जुआ-सट्टा के खिलाफ कड़े निर्देश दिए जाने के बावजूद, छाल क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों और जंगलों में जुआरियों के हौसले बुलंद हैं।सूत्रों के अनुसार छाल थाना के अंतर्गत आने वाले गाँव बरभौना, बहेरामुड़ा और आसपास के जंगली क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर जुए की महफिलें सज रही हैं। जुए के इस बढ़ते चलन ने क्षेत्र की शांति भंग कर दी है और इसका सीधा असर अब बढ़ती आपराधिक घटनाओं के रूप में दिखने लगा है।
जंगल बने जुआरियों के सुरक्षित ठिकाने
जुआरियों ने पुलिस की नजरों से बचने के लिए बरभौना और बहेरामुड़ा के घने जंगलों को अपना सुरक्षित ठिकाना बना लिया है। यहाँ न केवल स्थानीय बल्कि बाहरी क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग दांव लगाने पहुँच रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि दिन ढलते ही इन क्षेत्रों में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा शुरू हो जाता है, जिससे राहगीरों और महिलाओं का निकलना दूभर हो गया है।
जुए की लत से बढ़ी चोरी की वारदातें
क्षेत्र में जुए के कारण चोरी की घटनाओं में अचानक बढ़ोत्तरी देखी गई है। ग्रामीणों का कहना है कि जुए में रकम हारने के बाद अपनी लत पूरी करने के लिए स्थानीय युवक और बाहरी तत्व घरों, दुकानों और बाड़ियों को निशाना बना रहे हैं। आए दिन हो रही छोटी-बड़ी चोरियों से ग्रामीणों में भारी आक्रोश और असुरक्षा की भावना है।
कप्तान के निर्देशों की अनदेखी?
गौरतलब है कि रायगढ़ पुलिस कप्तान ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जुआ और सट्टा जैसे अवैध कार्यों पर तत्काल अंकुश लगाया जाए। इसके बावजूद छाल क्षेत्र में चल रहे इस खुले खेल ने पुलिस की मुस्तैदी पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
“जुए के कारण गांव का माहौल खराब हो रहा है। अगर समय रहते इन फड़ों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो आने वाले समय में अपराध का ग्राफ और बढ़ सकता है।”
- ऑपरेशन प्रहार” में चक्रधरनगर पुलिस की अवैध कबाड़ पर बड़ी कार्रवाई, जामगांव में दो माजदा वाहनों से 27 टन स्क्रैप जप्त - May 8, 2026
- ऑपरेशन तलाश” में रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता, लाखों की धोखाधड़ी का फरार आरोपी जगदलपुर से गिरफ्तार - May 7, 2026
- खरसिया के देहजरी में रेत माफियाओं का कब्जा: खुलेआम अवैध डंपिंग, प्रशासन बेखबर - May 6, 2026
