कोडातराई सैलून के पास रेड, आई फोन समेत दो मोबाइल और सट्टा पट्टी जब्त
सट्टा नेटवर्क में शामिल तीन अन्य खाईवाल पर नामजद एफआईआर, आरोपी फरार, तलाश जारी
रायगढ़, 3 फरवरी :- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी के मार्गदर्शन पर जिले में सट्टा-पट्टी लिखने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कल 2 फरवरी को थाना जूटमिल प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव के नेतृत्व में मुखबिर सूचना पर कई ठिकानों पर पुलिस द्वारा रेड कार्रवाई की गई।
इस दौरान कोडातराई सैलून के पास छापेमारी कर एक युवक को मोबाइल के व्हाट्सएप एप के माध्यम से सट्टा खिलाते रंगे हाथ पकड़ा गया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम राम श्रीवास पिता स्व. परमेश्वर श्रीवास उम्र 22 वर्ष निवासी कोडातराई थाना जूटमिल जिला रायगढ़ बताया। आरोपी को थाने लाकर विस्तृत पूछताछ की गई, जिसमें उसने तीन व्यक्तियों के लिए 5 प्रतिशत कमीशन पर मोबाइल से सट्टा नोट करना स्वीकार किया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से जुआ सामग्री के रूप में एक आईफोन, एक पोको कंपनी का मोबाइल तथा एक सफेद लाइनदार कागज, जिसमें विभिन्न अंकों पर कुल 1445 रुपये की सट्टा पट्टी लिखी हुई थी, जप्त की है। आरोपी राम श्रीवास एवं उसके तीन साथियों के विरुद्ध थाना जूटमिल में अपराध क्रमांक 33/2026 धारा 06(क), 7(1) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी राम श्रीवास उम्र 22 वर्ष निवासी कोडातराई को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है, वहीं फरार तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।
टीआई प्रशांत राव के हमराह इस सट्टा रेड कार्रवाई में प्रधान आरक्षक रामनाथ बनर्जी, सतीश पाठक तथा आरक्षक सुशील यादव, नरेश रजक, सुरेन्द्र बंशी, शशिभूषण साहू, धनेश्वर उरांव एवं जितेश्वर चौहान की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट किया है कि “जिले में जुआ-सट्टा जैसे अवैध गतिविधियों पर पुलिस की सख्त निगरानी बनी हुई है और ऐसे कारोबार से जुड़े किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि आगे भी इसी तरह लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।”
- जूटमिल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ट्रेलर चालक से मोबाइल लूटपाट और लूट की मोबाइल खरीद-बिक्री के आरोप मेंत 6 गिरफ्तार, सभी भेजे गए रिमांड पर - October 21, 2026
- मई 2027 तक मिलेगा शहर को आंतरिक रिंगरोड, कैनाल लिंक रोड, और मरीन ड्राइव से सीधे जुड़ेगा केवड़ाबाड़ी चौक से कबीर चौक - October 13, 2026
- नवरात्रि एवं दुर्गा उत्सव को लेकर खरसिया में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने पर बनी सहमति - October 9, 2026
