रायगढ़/ छाल :- रायगढ़ जिले के कुड़ेकेला स्थित धान उपार्जन मंडी में बीती रात अचानक जंगली हाथी के घुस आने से हड़कंप मच गया। हाथी ने मंडी परिसर में जमकर उत्पात मचाते हुए धान की बोरियों को बेरहमी से बिखेर दिया, जिससे मंडी प्रबंधन और स्थानीय किसानों में भारी दहशत का माहौल बन गया है।
घटना के दौरान मंडी परिसर में लगभग 30 हजार क्विंटल धान खुले में पड़ा हुआ था, जो हाथी के उत्पात से खतरे की जद में आ गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हाथी अचानक मंडी के अंदर घुस आया और इधर-उधर रखी बोरियों को पटकते हुए परिसर में काफी नुकसान किया।
मंडी कर्मचारियों का कहना है कि,
“रात में अचानक हाथी अंदर आ गया। हम लोगों ने जैसे-तैसे अपनी जान बचाई। मंडी में बहुत सारा धान रखा हुआ है, अगर जल्द उठाव नहीं हुआ तो भारी नुकसान हो सकता है।”
घटना के बाद मंडी प्रबंधक की चिंता दोगुनी हो गई है। खुले में पड़े हजारों क्विंटल धान की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
वन विभाग ने घटना को गंभीरता से लेते हुए अलर्ट जारी कर दिया है और लोगों को रात में मंडी की ओर जाने से मना किया गया है। साथ ही हाथी की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।
हालांकि, सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि 30 हजार क्विंटल धान की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित की जाएगी, जब मंडी खुले क्षेत्र में स्थित है और जंगली हाथियों का खतरा लगातार बना हुआ है।
तस्वीरों में स्पष्ट देखा जा सकता है कि किस तरह धान की बोरियां चारों ओर बिखरी पड़ी हैं, जो मंडी की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करती हैं।
अब किसान और मंडी प्रबंधन सरकार एवं प्रशासन से जल्द धान उठाव और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग कर रहे हैं, ताकि किसानों की मेहनत पर पानी न फिर जाए।
- फर्जी दस्तावेजों के आधार पर ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के खेल की जांच तेज, ट्रेवल्स एजेंसी में पुलिस-आरटीओ की संयुक्त दबिश - June 14, 2026
- उधारी रकम की जबरन वसूली के लिए घर में घुसकर मारपीट करने वाले गुण्डा बदमाश कपिल सोलंकी, मनीष परियानी और गिरीश माखिजा गिरफ्तार - June 14, 2026
- ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुसौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध कबाड़ परिवहन करते 20 टन 700 किलोग्राम लोहे का स्क्रैप जब्त - June 10, 2026
