सक्ती :- 11 फरवरी 2026 मिशन वात्सल्य योजना अंतर्गत गैर शासकीय संस्थाओं द्वारा संचालित बाल देखरेख संस्थाओं को शासकीय संस्था के रूप में संचालित किए जाने के उद्देश्य से संविदा के विभिन्न पदों पर भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ की गई है। इस संबंध में संचालक, संचालनालय महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 22 दिसंबर 2025 को विज्ञापन जारी किया गया था। जिला महिला एवं बाल विकास विभाग, सक्ती से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्राप्त आवेदनों के परीक्षण उपरांत सामाजिक कार्यकर्ता सह प्रारंभिक बाल्यावस्था एजुकेटर पद हेतु पात्र एवं अपात्र अभ्यर्थियों की सूची तैयार कर जारी कर दी गई है। उक्त सूची के संबंध में अभ्यर्थी 17 फरवरी 2026 को शाम 5:30 बजे तक दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं। दावा-आपत्ति निर्धारित समयावधि के भीतर कार्यालय जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी, रीपा भवन, लवसरा रोड, जेठा, जिला–सक्ती में स्वयं उपस्थित होकर जमा करनी होगी। भर्ती प्रक्रिया से संबंधित अन्य जानकारी सक्ती जिले की आधिकारिक वेबसाइट https://sakti.cg.gov.in/ पर जारी की जाएगी।
- फर्जी दस्तावेजों के आधार पर ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के खेल की जांच तेज, ट्रेवल्स एजेंसी में पुलिस-आरटीओ की संयुक्त दबिश - June 14, 2026
- उधारी रकम की जबरन वसूली के लिए घर में घुसकर मारपीट करने वाले गुण्डा बदमाश कपिल सोलंकी, मनीष परियानी और गिरीश माखिजा गिरफ्तार - June 14, 2026
- ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुसौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध कबाड़ परिवहन करते 20 टन 700 किलोग्राम लोहे का स्क्रैप जब्त - June 10, 2026
