सक्ती :- 11 फरवरी 2026 संभाग स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन 12 फरवरी से 13 फरवरी 2026 तक शासकीय आदर्श औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) कोनी, बिलासपुर में किया जाएगा। यह आयोजन युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किया जा रहा है। उम्मीदवार अपनी शैक्षणिक योग्यता एवं कौशल के अनुरूप विभिन्न कंपनियों में रोजगार प्राप्त करने हेतु रोजगार पोर्टल https://erojgar.cg.gov.in/ पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं तथा निर्धारित तिथि को रोजगार मेले में उपस्थित होकर साक्षात्कार में शामिल हो सकते हैं। जिला प्रशासन ने अधिक से अधिक पात्र अभ्यर्थियों से इस रोजगार मेले का लाभ उठाने की अपील की है।
Latest posts by BHUCHAL NEWS EDITOR (see all)
- अंजोरीपाली में शराब रेड कार्रवाई में 10 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ युवक गिरफ्तार - September 14, 2026
- नेशनल लोक अदालत में 12 लाख से अधिक प्रकरणों का हुआ निराकरण - September 12, 2026
- विद्यालयों के 500 मीटर दायरे में तंबाकू उत्पाद बेचने वालों पर कोटपा एक्ट के तहत की गई कार्रवाई - August 6, 2026
