खरसिया :- रायगढ़ जिले के खरसिया विधानसभा अंतर्गत तारापुर मंडल में भाजपा संगठन को नई मजबूती मिली है। युवा मोर्चा के ऊर्जावान और कर्मठ कार्यकर्ता कैलाश चौहान को भारतीय जनता युवा मोर्चा का महामंत्री नियुक्त किया गया है। उनकी इस नियुक्ति से क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में हर्ष का माहौल है।कैलाश चौहान पिछले सात वर्षों से संगठन में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। लंबे समय से संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, समर्पण और निरंतर सक्रियता को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। वे जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं को जोड़ने और संगठन को मजबूत बनाने के लिए जाने जाते हैं।
उनकी नियुक्ति पर स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में युवा मोर्चा नई ऊंचाइयों को छुएगा। कार्यकर्ताओं का कहना है कि कैलाश चौहान ने हमेशा संगठन हित को सर्वोपरि रखा है और हर परिस्थिति में पार्टी के साथ खड़े रहे हैं।
इस अवसर पर कैलाश चौहान ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे अपनी जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करना और युवाओं को जोड़ना उनकी प्राथमिकता होगी।उनकी इस नई जिम्मेदारी से क्षेत्र में भाजपा को और अधिक मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
- फर्जी दस्तावेजों के आधार पर ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के खेल की जांच तेज, ट्रेवल्स एजेंसी में पुलिस-आरटीओ की संयुक्त दबिश - June 14, 2026
- उधारी रकम की जबरन वसूली के लिए घर में घुसकर मारपीट करने वाले गुण्डा बदमाश कपिल सोलंकी, मनीष परियानी और गिरीश माखिजा गिरफ्तार - June 14, 2026
- ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुसौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध कबाड़ परिवहन करते 20 टन 700 किलोग्राम लोहे का स्क्रैप जब्त - June 10, 2026
