सक्ती :- 09 अप्रैल 2026। जिले में अवैध खनिज गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में लगातार सख्त कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में तहसील सक्ती के ग्राम सुलोनी में रेत के अवैध भंडारण पर बड़ी कार्यवाही की गई। राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर जांच के दौरान लगभग 1000 ट्रिप (ट्रैक्टर ट्राली) रेत का अवैध भंडारण पाया, जिसे नियमों के तहत जब्त कर लिया गया। साथ ही संबंधित लोगों के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस कार्यवाही से अवैध रेत कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर तोपनो ने अधिकारियों को नियमित निरीक्षण करने और ऐसे मामलों में त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। साथ ही नागरिकों से भी अवैध गतिविधियों की सूचना प्रशासन को देने की अपील की गई है।
- फर्जी दस्तावेजों के आधार पर ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के खेल की जांच तेज, ट्रेवल्स एजेंसी में पुलिस-आरटीओ की संयुक्त दबिश - June 14, 2026
- उधारी रकम की जबरन वसूली के लिए घर में घुसकर मारपीट करने वाले गुण्डा बदमाश कपिल सोलंकी, मनीष परियानी और गिरीश माखिजा गिरफ्तार - June 14, 2026
- ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुसौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध कबाड़ परिवहन करते 20 टन 700 किलोग्राम लोहे का स्क्रैप जब्त - June 10, 2026
