रायगढ़ :- 16 मई 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एक बार फिर यह साबित किया कि सार्वजनिक जीवन में ऊंचे पद पर पहुंचने के बाद भी अपने पुराने साथियों और संबंधों को निभाना उनके व्यक्तित्व की विशेष पहचान है। सुशासन तिहार के अंतर्गत ग्राम कुसमूरा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने से पहले मुख्यमंत्री अपने पुराने सहयोगी सनत नायक के निवास पहुंचे और उनके परिवारजनों से आत्मीय मुलाकात की।
मुख्यमंत्री ने परिवार के सदस्यों के साथ सहज संवाद करते हुए पुराने दिनों की स्मृतियां साझा कीं तथा उनके घर पर भोजन भी किया। यह आत्मीय मुलाकात इस बात का उदाहरण है कि जीवन में कितनी भी बड़ी सफलता मिल जाए, रिश्तों और साथ निभाने वाले लोगों का महत्व हमेशा बना रहता है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रायगढ़ क्षेत्र से चार बार सांसद रह चुके हैं। इस दौरान सनत नायक ने एक सहयोगी के रूप में उनके साथ कार्य किया है। इस अवसर पर वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी, लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया, राज्यसभा सांसद देवेन्द्र प्रताप सिंह, नगर निगम महापौर जीवर्धन चौहान, सभापति डिग्री लाल साहू, नगर पालिका खरसिया अध्यक्ष कमल गर्ग, अरुणधर दीवान सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
- अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी, अधिवक्ता की हत्या का आरोपी प्रेमी गिरफ्तार, पूंजीपथरा पुलिस को बड़ी सफलता - May 16, 2026
- मध्य भारत के सबसे बड़े ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा नेटवर्क पर रायगढ़ पुलिस का प्रहार - May 16, 2026
- ग्राम कुसमूरा में दिखी मुख्यमंत्री विष्णुदेव की सादगी और आत्मीयता, पुराने सहयोगी के घर पहुंचे,परिवारजनों से की आत्मीय मुलाकात, घर में किया भोजन - May 16, 2026
