खरसिया।औद्योगिक क्षेत्र खरसिया में पुलिस ने देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। खरसिया पुलिस ने दो महिला सहित गिरोह के 2 अन्य लोगो को गिरफ्तार किया है। लंबे अरसे से सरकारी आवास के पास स्थित भवन में देह व्यापार किए जाने की सूचनाएं मिल रही थी।इसी कड़ी में गुरुवार को पुलिस ने जाल बिछाया और नकली ग्राहक को पैसे देकर दलालों के पास भेजा और जैसे ही दलाल ने लडक़ी पेश की पुलिस टीम ने इन्हें धर दबोचा।पूरी कार्यवाही खरसिया एसडीओपी के मार्गदर्शन मे हुयी है। मामले मे आरोपीयों के खिलाफ 151 का मामला दर्ज कर रिमांड पर भेज दिया गया है।देह व्यापार मामले खरसिया शिवसेना व तेलीकोट के ग्रामीणों ने भी कलेक्टर से शिकायत की थी और कार्यवाही की मांग की गयी थी।कार्यवाही से ग्रामीण काफ़ी खुश नज़र आये।
Latest posts by BHUCHAL NEWS EDITOR (see all)
- फर्जी दस्तावेजों के आधार पर ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के खेल की जांच तेज, ट्रेवल्स एजेंसी में पुलिस-आरटीओ की संयुक्त दबिश - June 14, 2026
- उधारी रकम की जबरन वसूली के लिए घर में घुसकर मारपीट करने वाले गुण्डा बदमाश कपिल सोलंकी, मनीष परियानी और गिरीश माखिजा गिरफ्तार - June 14, 2026
- ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुसौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध कबाड़ परिवहन करते 20 टन 700 किलोग्राम लोहे का स्क्रैप जब्त - June 10, 2026
