कोरबा।प्रतियोगिता के इस दौर में इंजीनियरिंग व मेडिकल में अपना भविष्य तलाशने के लिए विद्यार्थियों के साथ-साथ अभिभावकों को भी अच्छे कोचिंग इंस्टिट्यूट की तलाश रहती है , इसके लिए वे जिले एवं राज्य के बाहर बेहतर कोचिंग के तलाश में रहते हैं ।इसका फायदा उठाते हुए कई कोचिंग संचालकों द्वारा बड़े-बड़े दावे कर विद्यार्थियों और अभिभावकों को सब्जबाग दिखाकर छला जाता है , जिससे कई बार तो विद्यार्थी अपने को ठगा हुआ महसूस करते हैं ।
लेकिन इन सब से उलट कोरबा में भी एक ऐसा कोचिंग इंस्टिट्यूट है जो ना केवल छात्रों को बेहतर रिजल्ट देकर उनके भविष्य को संवार रहा है बल्कि उनका व्यक्तित्व विकास करते हुए इनमें अच्छे संस्कार भी पैदा कर रहा है।
निहारिका स्थित इकरा क्लासेस ने फिर से एक बार सफलता का परचम लहराया है , जेईई मेंस में 18 विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सफलता अर्जित किया है, इनमें से 12 विद्यार्थी एसटी एवम् 3 , 3 विद्यार्थी एससी एवं ओबीसी वर्ग के शामिल हैं , अब ये विद्यार्थी जेईई एडवांस की परीक्षा में शामिल होंगे ।
इकरा क्लासेज के संचालक एवं रसायन शास्त्र के शिक्षाविद सरफराज ने बताया की पहले भी अनेकों विद्यार्थियों का चयन उनकी संस्थान से नीट एवम् जेईई में हुआ है ।
शिक्षाविद सरफराज ने इस कामयाबी पर बच्चों और उनके परिवार को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है ।
- फर्जी दस्तावेजों के आधार पर ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के खेल की जांच तेज, ट्रेवल्स एजेंसी में पुलिस-आरटीओ की संयुक्त दबिश - June 14, 2026
- उधारी रकम की जबरन वसूली के लिए घर में घुसकर मारपीट करने वाले गुण्डा बदमाश कपिल सोलंकी, मनीष परियानी और गिरीश माखिजा गिरफ्तार - June 14, 2026
- ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुसौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध कबाड़ परिवहन करते 20 टन 700 किलोग्राम लोहे का स्क्रैप जब्त - June 10, 2026
