रायगढ़। आज दोपहर अपराध विवेचना के लिये ग्राम लाखा रवाना हुई कोतवाली पुलिस द्वारा लाखा केलो डैम के सामने मुखबीर सूचना पर बिना नंबर नीले रंग की जुपिटर स्कूटी पर शराब परिवहन कर रहे व्यक्ति को पकड़ा गया है जिसके पास से 10 लीटर क्षमता वाली दो प्लास्टिक जरकिन में 20 लीटर महुआ शराब कीमत 2,000 रूपये का जप्त किया गया है पूछताछ में *आरोपी पूर्णचंद चौबे पिता स्व परमहंस चौबे उम्र 43 वर्ष निवासी लाखा थाना कोतवाली रायगढ (छ0ग0)* का होना बताया । आरोपी पर थाना कोतवाली में धारा 34(2)59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । शराब रेड कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शनिप रात्रे, प्रधान आरक्षक दिलीप भानु, ताराचंद पटेल, आरक्षक जगमोहन लाल ओग्रे, उत्तम सारथी की विशेष भूमिका रही है ।
Latest posts by BHUCHAL NEWS EDITOR (see all)
- फर्जी दस्तावेजों के आधार पर ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के खेल की जांच तेज, ट्रेवल्स एजेंसी में पुलिस-आरटीओ की संयुक्त दबिश - June 14, 2026
- उधारी रकम की जबरन वसूली के लिए घर में घुसकर मारपीट करने वाले गुण्डा बदमाश कपिल सोलंकी, मनीष परियानी और गिरीश माखिजा गिरफ्तार - June 14, 2026
- ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुसौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध कबाड़ परिवहन करते 20 टन 700 किलोग्राम लोहे का स्क्रैप जब्त - June 10, 2026
