वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार के दिशा निर्देशन एवं एडिशनल एसपी (आईयूसीएडब्ल्यू) डॉ. राजेंद्र प्रसाद भैया के मार्गदर्शन पर महिला रक्षा टीम प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक मंजू मिश्रा एवं महिला आरक्षक प्रीति यादव द्वारा आज सुबह दीनदयाल कॉलोनी में आयोजित मेहंदी प्रशिक्षण कार्यक्रम दौरान युवतियों और महिलाओं के मोबाइल पर महिला सुरक्षा हेतु बहुपयोगी “अभिव्यक्ति ऐप” के संबंध में जानकारी देकर डाउनलोड कराकर उसका उपयोग करना बताये । साथ ही रक्षा टीम प्रभारी द्वारा महिलाओं को घरेलू हिंसा, पॉक्सो एक्ट के संबंध में जानकारी देकर ऐसी किसी भी अन्य घटनाओं की शिकायत पुलिस में करने प्रेरित किया गया तथा उन्हें पुलिस सहायता के लिए डायल 112 एवं पुलिस कंट्रोल रूम का नंबर 94791-93299 की जानकारी दी गई है । देर शाम पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस महिला रक्षा टीम द्वारा चक्रधरनगर के कमला नेहरू गार्डन में युवतियों को इकट्ठा कर उनके मोबाइल पर अभिव्यक्ति ऐप डाउनलोड कराया गया और उन्हें ऐप के संबंध में जानकारी देकर बताया गया कि अभिव्यक्ति ऐप के जरिए पुलिस तक अपनी शिकायतें पहुंचाकर समाधान पा सकती हैं ।
- शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर ग्रामीण महिलाओं से 70.77 लाख रुपये की ठगी मामले में एक और महिला आरोपी गिरफ्तार - November 17, 2026
- पटाखा फोड़ने की बात पर विवाद के बाद युवक के घर में घुसकर मारपीट और जबरन कार में ले जाने का मुख्य आरोपी गिरफ्तार - November 17, 2026
- स्कूली छात्रा से अश्लील हरकत करने वाला स्कूल शिक्षक गिरफ्तार, घरघोड़ा पुलिस ने छेडख़ानी और पोक्सो एक्ट में भेजा जेल - November 16, 2026
