रायगढ़। कल पुलिस कंट्रोल रूम रायगढ़ में एनडीपीएस प्रकरणों में बेहतर नियंत्रण, रोकथाम और विवेचना कार्यवाही की बारीकियों की सिखलाई के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया था जिसकी अध्यक्षता जिला रायगढ़ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजय महादेवा द्वारा की गई । वर्कशॉप में उपसंचालक अभियोजन श्री वेद प्रकाश पटेल भी उपस्थित थे । कार्यशाला में एसडीओपी धरमजयगढ़ एवं साइबर सेल पर्यवेक्षण अधिकारी श्री दीपक मिश्रा समेत सभी थाना, चौकियों से विवेचना अधिकारीगण सम्मिलित हुए । एडिशनल एसपी श्री संजय महादेवा द्वारा पुलिस महानिरीक्षक रेंज बिलासपुर द्वारा एनडीपीएस मामलों में जारी चेकलिस्ट के समस्त कंडिकाओं के अनुरूप चर्चा करते हुए प्रशिक्षण दिया गया । उपसंचालक अभियोजन श्री पटेल द्वारा पुलिस अधिकारियों को बताया गया कि एनडीपीएस एक्ट के मामलों में किस तरह से जांच करनी है ताकि आरोपित कोर्ट से बरी न हो पाएं। पुलिस बड़ी मेहनत से नशीले पदार्थ की तस्करी करने वाले को पकड़ती है। मादक एवं द्रव्य पदार्थ अधिनियम के अनुसार जो प्रविधान दिए गए हैं उनके अनुसार जांच की जाए ताकि केस को कोर्ट में मजबूती से रखा जा सके। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायगढ़ श्री सदानंद कुमार द्वारा एनडीपीएस मामलों में सजा का प्रतिशत बढ़ाएं जाने को लेकर जिले में एक्सपर्ट टीम का गठन किया गया है ।

- फर्जी दस्तावेजों के आधार पर ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के खेल की जांच तेज, ट्रेवल्स एजेंसी में पुलिस-आरटीओ की संयुक्त दबिश - June 14, 2026
- उधारी रकम की जबरन वसूली के लिए घर में घुसकर मारपीट करने वाले गुण्डा बदमाश कपिल सोलंकी, मनीष परियानी और गिरीश माखिजा गिरफ्तार - June 14, 2026
- ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुसौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध कबाड़ परिवहन करते 20 टन 700 किलोग्राम लोहे का स्क्रैप जब्त - June 10, 2026
