रायगढ़।आज दिनांक 25.05.2023 को चक्रधरनगर पुलिस द्वारा ग्राम सरवानी थाना खरसिया निवासी रूपेंद्र कुमार केशरवानी पिता देवचरण केशरवानी 26 साल को चक्रधरनगर क्षेत्र की युवती के शारीरिक शोषण (बलात्कार) के अपराध में गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है । पीड़ित युवती कल शाम थाना चक्रधरनगर में रिपोर्ट दर्ज कर बतायी कि करीब 04 माह पहले सुपरवाईजर रूपेन्द्र केशरवानी के अधीन मजदूरी का काम कर रही थी । रूपेन्द्र केशरवानी पत्नी बनाकर रखूंगा कहकर 04 महीने अपने साथ चक्रधरनगर क्षेत्र में किराये मकान पर रखा, जहां शरीरिक संबंध स्थापित किया है । करीब 01 माह पहले रूपेन्द्र केशरवानी चांदमारी रायगढ़ में दूसरे किराये मकान में ले जाकर रखा था, जहां 22 मई को रूपेन्द्र किराये मकान में छोड़कर अपने घर खरसिया भाग गया और अब शादी से इंकार कर रहा है । पीड़िता के आवेदन पर थाना चक्रधरनगर में आरोपी रूपेन्द्र केशरवानी पर दुष्कर्म (धारा 376 भादवि) का अपराध पंजीबद्ध कर थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव आहेर के नेतृत्व में आरोपी पतासाजी, गिरफ्तारी के लिये पुलिस टीम सरवानी खरसिया रवाना हुई, जहां से आरोपी को हिरासत में लेकर रायगढ़ लाया गया है । दुष्कर्म के मामले में गंभीरतापूर्वक कार्यवाही करते एसएसपी सदानंद कुमार के दिशा निर्देशन एवं एएसपी संजय महादेवा व सीएसपी अभिनव उपाध्याय के मार्गदर्शन पर आरोपी को चक्रधरनगर पुलिस द्वारा अपराध कायमी के 24 घंटे के विरूद्ध गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है । आरोपी पतासाजी, गिरफ्तारी की कार्यवाही में टीआई चक्रधरनगर प्रशांत राव आहेर, एसआई दिनेश बोहिदार, प्रधान आरक्षक पोलूश एक्का, आरक्षक सुशील यादव और चूडामणी गुप्ता की प्रमुख भूमिका रही है ।
- शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर ग्रामीण महिलाओं से 70.77 लाख रुपये की ठगी मामले में एक और महिला आरोपी गिरफ्तार - November 17, 2026
- पटाखा फोड़ने की बात पर विवाद के बाद युवक के घर में घुसकर मारपीट और जबरन कार में ले जाने का मुख्य आरोपी गिरफ्तार - November 17, 2026
- स्कूली छात्रा से अश्लील हरकत करने वाला स्कूल शिक्षक गिरफ्तार, घरघोड़ा पुलिस ने छेडख़ानी और पोक्सो एक्ट में भेजा जेल - November 16, 2026
