सक्ति।25 मई 2023/ कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने आज कलेक्टोरेट में अधिकारियों-कर्मचारियों को झीरम श्रद्धांजलि दिवस पर शपथ दिलाई। इस अवसर पर सभी अधिकारियों द्वारा शहीदों को नमन करते हुए दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। कलेक्टर की उपस्थिति में सभी अधिकारियों ने शपथ लिया कि 25 मई 2013 को झीरम घाटी में नक्सल हिंसा के शिकार हुए जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ पदाधिकारीगण, सुरक्षा बलों के जवान एवं विगत वर्षों तथा वर्तमान में नक्सल हिंसा में शहीद हुए अन्य सभी भाईयों-बहनों के लिए हम श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। कलेक्टर ने अहिंसा एवं सहनशीलता की परंपरा बनाये रखते हुए किसी भी प्रकार की हिंसा का डटकर विरोध करने की शपथ दिलाई। सभी ने नक्सलवाद और हिंसा का विरोध करने तथा छत्तीसगढ़ राज्य को फिर से शान्ति का टापू बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर उपर कलेक्टर श्री बीरेंद्र लकड़ा, डिप्टी कलेक्टर श्री रूपेंद्र पटेल, तहसीलदार लक्ष्मी कोरी , संजय सिंह सहित कलेक्टर कार्यालय के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
- फर्जी दस्तावेजों के आधार पर ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के खेल की जांच तेज, ट्रेवल्स एजेंसी में पुलिस-आरटीओ की संयुक्त दबिश - June 14, 2026
- उधारी रकम की जबरन वसूली के लिए घर में घुसकर मारपीट करने वाले गुण्डा बदमाश कपिल सोलंकी, मनीष परियानी और गिरीश माखिजा गिरफ्तार - June 14, 2026
- ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुसौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध कबाड़ परिवहन करते 20 टन 700 किलोग्राम लोहे का स्क्रैप जब्त - June 10, 2026
