रायगढ़। शिव सेना के प्रदेश प्रमुख धनंजय सिंह परिहार के नेतृत्व में प्रदेश भर में तोड़ो मोर्चा निकाला जा रहा है। 23 मई को शिवरीनारायण के मंदिर में पूजा अर्चना कर शुरू हुआ तोड़ो मोर्चा जांजगीर नैला व सक्ति जिला होते हुए आज शाम रायगढ़ जिले के खरसिया विधानसभा पंहुचा। शिव सेना के प्रदेश प्रमुख धनंजय सिंह परिहार के प्रथम खरसिया नगर आगमन पर शिव सैनिकों ने उनका रायगढ़ चौक पर भव्य स्वागत किया गया। वही खरसिया के अग्रसेन चौक, सुभाष चौक, बस्ती चौक स्टेशन चौक में नुक्कड़ सभा की गई। तोड़ो यात्रा में प्रदेश प्रमुख धनंजय सिंह परिहार के साथ कार्यकारणी अध्यक्ष मधुकर पाण्डेय, प्रदेश महासचिव रेशम जांगड़े, सुनील झा शामिल है।
इस तोड़ो यात्रा का मकसद छत्तीसगढ़ में छत्तीसगढ़ियों को उनका अधिकार दिलाना व प्रदेश में व्याप्त भ्र्ष्टाचार को तोड़ना है। साथ ही रोजगार, स्वास्थ्य, शिक्षा जैसी व्यवस्थाओं में भी भारी अनियमितता है उसे तोड़ना है। सरकार ने चुनाव में किये गए वायदे पूरे नही किये है। आदिवासियों की जमीन छीन ली जा रही है। शिकायत के बावजूद शासन प्रशासन दोनो चुप्पी साधे बैठे है। इन्ही सभी मुद्दों को लेकर तोड़ो मोर्चा निकाला जा रहा है। साथ ही शिव सेना के प्रचार रथ के साथ मोर्चा में सदस्य बनाने का कार्य भी किया जा रहा है। आज खरसिया में प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश जैन, जिला अध्यक्ष अमित विश्वास, खरसिया विधान सभा अध्यक्ष पिंटू यादव, यादू साहू प्रशांत दीवान, , कमलेश साहू, लीलाधर यादव, अमित बघेल दीपक निषाद भजन, खिलेश साहू जय यादव राजू राठौर नरेंद्र बरेठ, विकाश भूपेंद्र पटेल राम राठौर सहित सैकड़ों की संख्या में शिव सैनिक उपस्थित थे।
- सड़क दुर्घटना मामलों में अब लापरवाही की धारा नहीं, ऐसे मामलों में सीधे गंभीर धाराओं में होगी कार्रवाई - May 12, 2026
- पंचधारी एनीकट में नहाने, तैराकी, पिकनिक और सेल्फी पर पूर्ण प्रतिबंध,प्रशासन सख्त, बीएनएसएस की धारा 163 के तहत कलेक्टर ने जारी की विस्तृत निषेधाज्ञा आदेश - May 11, 2026
- सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: अटूट आस्था और सांस्कृतिक गौरव का महोत्सव,बाबा धाम कोसमनारा में आयोजित हुआ कार्यक्रम, सनातन धरोहर संरक्षण का लिया संकल्प - May 11, 2026
