सक्ति। 27 मई 2023/ कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने सक्ती बुधवारी बाजार का औचक निरीक्षण करने पहुंची।बुधवारी बाजार का कायाकल्प कर सर्वसुविधा युक्त कॉम्प्लेक्स की ड्राइंग का मौका पहुंच कर मुआयना किया। हाउसिंग बोर्ड द्वारा निर्मित होने वाले कॉम्प्लेक्स में सभी वर्ग के व्यापारियों के लिए दुकान, जिम स्पेस, मल्टीप्लेक्स , रिक्रिएशन सेंटर आदि की सुविधाएं उपलब्ध कराने निर्देशित किया गया। कलेक्टर ने बुधवारी बाजार के बीच से गुजरने वाली 80 फीट चौड़ी सड़क के दोनों ओर जिले की संस्कृति और इतिहास को दर्शाने वाली आकर्षक वॉल आर्ट व ग्रीन एरिया विकसित करने के साथ भविष्य की आवश्यकता अनुसार मल्टी लेवल पार्किंग की सुविधा देने हेतु निर्देशित किया। साथ ही साप्ताहिक बाजार के लिए जगह का प्लानिंग के संबंध में हाऊसिंग बोर्ड द्वारा बनाए नक्शा का मुआयना किया और आवश्यक संशोधन के लिए निर्देश दिया। इस दौरान दादू जायसवाल, नजूल तहसीलदार पंकज सिंह, हाऊसिंग बोर्ड ई.ई आर के साहू, इंजीनियर एकांत गर्ग सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौके पर उपस्थित थे।
- पंचधारी एनीकट सहित सभी जलाशयों में सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट - May 12, 2026
- अपहरण के सनसनीखेज मामले में रायगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता—24 घंटे के भीतर युवक सकुशल बरामद, झारखंड से 3 आरोपी गिरफ्तार - May 12, 2026
- सड़क दुर्घटना मामलों में अब लापरवाही की धारा नहीं, ऐसे मामलों में सीधे गंभीर धाराओं में होगी कार्रवाई - May 12, 2026
