रायगढ़।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार के दिशा निर्देशन पर कल विशेष अभियान दौरान प्रशिक्षु आईपीएस पुष्कर, थाना प्रभारी कोतरारोड़ के नेतृत्व में थाना क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर चेकप्वाइंट लगाकर कोतरारोड़ पुलिस द्वारा वाहनों की जांच किया जा रहा था । इस दौरान बिना रॉयल्टी खनिज परिवहन कर रहे 6 ट्रेलर वाहनों को पकड़ा गया है । कोतरारोड़ पुलिस ने जांच में पकड़े 06 ट्रेलर वाहन - (1) ट्रेलर क्र.CG- 13 AT-2711(2) ट्रेलर क्र.CG- 13 AT-2811(3) ट्रेलर क्र.CG-13 AT-2511 (4) ट्रेलर क्र.CG-13 AR-4411 (5) ट्रेलर क्र.CG-13 AT-3011(6) ट्रेलर क्र.CG-13 AT- 2211 पर *धारा 102 सीआरपीसी* की कार्यवाही करते हुए अग्रिम विस्तृत जांच कार्यवाही के लिए खनिज विभाग के सुपुर्द वाहनों को किया गया है । प्रशिक्षु आईपीएस श्री उदित पुष्कर के नेतृत्व में की गई कार्यवाही में उपनिरीक्षक गिरधारी साव, प्रधान आरक्षक प्रेम सिदार,आरक्षक संजीव पटेल, सुरेंद्र भगत, मुकेश चौबे शामिल थे ।
- फर्जी दस्तावेजों के आधार पर ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के खेल की जांच तेज, ट्रेवल्स एजेंसी में पुलिस-आरटीओ की संयुक्त दबिश - June 14, 2026
- उधारी रकम की जबरन वसूली के लिए घर में घुसकर मारपीट करने वाले गुण्डा बदमाश कपिल सोलंकी, मनीष परियानी और गिरीश माखिजा गिरफ्तार - June 14, 2026
- ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुसौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध कबाड़ परिवहन करते 20 टन 700 किलोग्राम लोहे का स्क्रैप जब्त - June 10, 2026
