बिलासपुर :- रोटरी क्लब ऑफ बिलासपुर के द्वारा हैप्पी स्कूल प्रोजेक्ट के तहत नगर के दो स्कूल मोहंती स्कूल तिलक नगर एवं बालमुकुंद स्कूल तालापारा में बायो टॉयलेट का लोकार्पण आज बिलासपुर के विधायक माननीय श्री शैलेश पांडे जी के मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि श्री राजेश से सिंह ठाकुर पार्षद उद्योग संघ के अध्यक्ष अनिल सलूजा गरिमामई कार्यक्रम में संपन्न हुआ | तिलक नगर स्थित मोहंती उच्चतर माध्यमिक शाला के सभागृह में मुख्य अतिथि श्री शैलेश पांडे जी ने अपने उद्बोधन में रोटरी क्लब के द्वारा किए गए अनुकरणीय कार्य के लिए उन्हें बधाई दी तथा भविष्य में उनके सहयोग से नगर के 25 विद्यालयों में 50 लाख रुपए की राशि से बायो टॉयलेट निर्माण करने की पहल की | कार्यक्रम में BEC फर्टिलाइजर के GM श्री राजू विशेष रूप से उपस्थित रहे, जिनके सहयोग से बायो टॉयलेट का निर्माण संभव हो सका | ज्ञात हो कि रोटरी क्लब के द्वारा पूर्व में निर्मित अविनाश शर्मा उच्चतर माध्यमिक शाला नूतन चौक सरकंडा में निर्मित बायो टॉयलेट का लोकार्पण माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी के द्वारा वर्चुअल किया गया था | रोटरी क्लब की अध्यक्षा रो हामीदा सिद्धकी ने अपने उद्बोधन में महिलाओं बच्चों कार्य करने के लिए तत्पर है रोटरी क्लब के द्वारा भविष्य में इसी प्रकार के और भी कार्यक्रम जनसेवा के करने का आश्वासन दिया है बायो टॉयलेट प्रोजेक्ट के परियोजना प्रभारी रोटेरियन चंचल सलूजा कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम योगदान रहा! और उन्होंने बताया 3 स्कूलों में बायो टॉयलेट का काम पूरा हो चुका है एक स्कूल लिंगयार्डीह मैं काम जल्द पूरा हो जाएगा! मोहंती स्कूल की संरक्षक श्रीमती शकुंतला नजात अली, प्राचार्य श्रीमती लाल, शाला के शिक्षक गण रोटरी क्लब बिलासपुर के सचिव आशीष अग्रवाल, परियोजना प्रभारी रोटेरियन चंचल सलूजा, सदस्यगण शीला तिवारी नवनीत अग्रवाल सुधा शर्मा इत्यादि बड़ी संख्या में सदस्य एवं शाला के विद्यार्थी उपस्थित रहे रोटरी क्लब के द्वारा निर्मित तालापारा स्थित बालमुकुंद स्कूल में निर्मित बायो टॉयलेट का लोकार्पण मुख्य अतिथि माननीय श्री शैलेश पांडे जी ने वीडियो के माध्यम से लोकार्पण किया!
- फर्जी दस्तावेजों के आधार पर ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के खेल की जांच तेज, ट्रेवल्स एजेंसी में पुलिस-आरटीओ की संयुक्त दबिश - June 14, 2026
- उधारी रकम की जबरन वसूली के लिए घर में घुसकर मारपीट करने वाले गुण्डा बदमाश कपिल सोलंकी, मनीष परियानी और गिरीश माखिजा गिरफ्तार - June 14, 2026
- ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुसौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध कबाड़ परिवहन करते 20 टन 700 किलोग्राम लोहे का स्क्रैप जब्त - June 10, 2026
