लैलूंगा…बूथ चलो अभियान” के तहत रायगढ़ के लैलूंगा विधानसभा में विभिन्न बूथों पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से संवाद कर आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश दिए एवं बूथ को मजबूत बनाने हेतु सार्थक चर्चा की गई।
बता दे “बूथ जोड़ो अभियान” के माध्यम से कांग्रेस पार्टी चुनावी तैयारी में जुटी हुई हैं। कांग्रेस ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं व उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया। रायपुर से पधारे रायपुर पश्चिम के युवा विधायक छत्तीसगढ़ शासन के संसदीय सचिव व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव विकास उपाध्याय एवं उनके साथ प्रदेश कांग्रेस से संजय अवस्थी ,राजेश पाल , दिनेश ठाकुर , लैलूंगा पहुंचे थे। जहां उन्होंने दिनभर बूथों में जाकर बूथ कमेटी की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने बूथ में किस प्रकार कार्य करना है इसकी जानकारी कार्यकर्ताओ को दी। वहीं विस्तार से एक – एक बिंदु पर चर्चा की गई कार्यक्रम के प्रभारी विकास उपाध्याय उनके साथ लैलूंगा के लोकप्रिय विधायक चक्रधर सिंह सिदार एवं ब्लॉक अध्यक्ष श्री ठंडाराम बेहरा तथा बूथ कमेटी के अध्यक्ष एवम बूथ प्रभारी के साथ जोन सेक्टर के अध्यक्ष उपाध्यक्ष भी उपस्थित रहे।
- फर्जी दस्तावेजों के आधार पर ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के खेल की जांच तेज, ट्रेवल्स एजेंसी में पुलिस-आरटीओ की संयुक्त दबिश - June 14, 2026
- उधारी रकम की जबरन वसूली के लिए घर में घुसकर मारपीट करने वाले गुण्डा बदमाश कपिल सोलंकी, मनीष परियानी और गिरीश माखिजा गिरफ्तार - June 14, 2026
- ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुसौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध कबाड़ परिवहन करते 20 टन 700 किलोग्राम लोहे का स्क्रैप जब्त - June 10, 2026
