सक्ति। शा.पूर्व माध्यमिक कन्या शाला घोघरी, मालखारौदा जिला सक्ती में आजादी की 77 वीं स्वतंत्रता दिवस बहुत हर्षोल्लास के साथ बड़े धूम धाम से मनाया गया l ध्वजा रोहण ग्राम सरपंच महोदया श्रीमती मुनुदाई सिदार ने किया l भब्य झांकी के साथ प्रभात फेरी निकली गई l जिसमे बच्चों ने भारत माता झांसी, झाँसी की रानी, छत्तीसगढ़ महतारी, सावित्री बाई फुले, स्वामी विवेकानंद, किसान, और छत्तीसगढ़ी वेशभूषा में नर, नारीआदि की भूमिका में प्रभात फेरी में भाग लिया l सभी लोग तिरंगा झंडा हाथ में लेकर ओजस्वी स्वर में नारा लगाते रहे l झांकी बहुत ही मनमोहक और आकर्षक का केंद्र बिंदु बना रहा l सभी ने बच्चों की भूरी भूरी प्रशंसा किया l प्रभात फेरी के बाद शाला के प्रांगण में देश भक्ती नृत्य, और छत्तीसगढ़ी लोक नृत्य, फैन्सी ड्रेस प्रस्तुति प्रस्तुत किया गया l राज्यपाल पुरस्कृत शिक्षिका श्रीमती प्रतिभा यादव भी भारत माता की भूमिका में बच्चों के साथ प्रस्तुति दें रही थीं l बच्चें बहुत ख़ुशी से देशभक्ति भावना से ओत प्रोत होकर प्रस्तुति कर रहे थें जिससे ख़ुश होकर सरपंच महोदया ने एक हजार रुपय की राशि बच्चों को दिया गया l सभी बहुत ख़ुश हुए l अंत में सभी को मिठाई और प्रसाद वितरण किया गया l इस बीच विद्यालय के सभी शिक्षक श्री झाडू राम रात्रे, श्री रूद्र देव हीरे, श्रीमति प्रतिभा यादव, श्री कुलदीप कुर्रे, श्री भुनेश्वर प्रसाद साहू, श्री सूरज पटेल,संकुल शैक्षिक समनवयक श्री पप्पू धीरज शाला विकास समिति के अध्यक्ष, सदस्य, एम. डी. एम. के अध्यक्ष, सदस्य ग्राम पंच,सचिव,एवं अन्य गणमान्य नागरिक भारी संख्या में उपस्थित थे l

