रायगढ़, 18 मार्च 2024/ भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली, द्वारा लोकसभा आम निर्वाचन-2024 के कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही जिले में आदर्श आचरण संहिता लागू हो गई है। जिसे दृष्टिगत रखते हुए जिले में प्रति मंगलवार को आयोजित होने वाले जनदर्शन को स्थगित किया गया है। यह स्थगन आदर्श आचरण संहिता के प्रभावशील रहने तक बरकरार रहेगा। इस अवधि में यदि कोई नागरिक अपनी किसी कार्य अथवा समस्या को लेकर कलेक्टर रायगढ़ से भेंट करना चाहते है, तो वे कार्यालयीन दिवस तथा समयावधि में जिला कार्यालय रायगढ़ में उपस्थित होकर मुलाकात कर सकेंगे।
Latest posts by BHUCHAL NEWS EDITOR (see all)
- फर्जी दस्तावेजों के आधार पर ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के खेल की जांच तेज, ट्रेवल्स एजेंसी में पुलिस-आरटीओ की संयुक्त दबिश - June 14, 2026
- उधारी रकम की जबरन वसूली के लिए घर में घुसकर मारपीट करने वाले गुण्डा बदमाश कपिल सोलंकी, मनीष परियानी और गिरीश माखिजा गिरफ्तार - June 14, 2026
- ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुसौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध कबाड़ परिवहन करते 20 टन 700 किलोग्राम लोहे का स्क्रैप जब्त - June 10, 2026
