खैरागढ़ 27 मार्च 2024//
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्रकांत वर्मा की अध्यक्षता में आज जिला कार्यालय के सभा कक्ष में राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में लोकसभा क्षेत्र क्रमांक 6 के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 73 खैरागढ़ के लिए ईव्हीएम और वीवीपैट मशीनों का प्रथम रेंडीमाइजेशन किया गया। बैठक में कलेक्टर वर्मा ने रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया के बारे में बारीकी से संक्षेप में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रेंडमाइजेशन प्रक्रिया के तहत ईवीएम का वितरण सुनिश्चित किया जाता है। इस अवसर अपर कलेक्टर एवं नोडल (प्रशिक्षण) प्रेम कुमार पटेल, उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेन्द्र कुमार ठाकुर, एसडीएम खैरागढ़ एवं सहायक रिटर्निग ऑफिसर टंकेश्वर प्रसाद साहू, तहसीलदार छुईखदान मोक्षदा देवांगन, नायब तहसीलदार साल्हेवरा अमरदीप आंचल, जिला सूचना अधिकारी श्वेता चौबे, प्रोग्रामर जॉन्शन मिंज सहित चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के प्रतिनिधि भीकमचंद छाजेड, ज्ञानदास बंजारे, मनोज कुमार गुप्ता एवं जितेंद्र खेलवार उपस्थित थे।
- फर्जी दस्तावेजों के आधार पर ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के खेल की जांच तेज, ट्रेवल्स एजेंसी में पुलिस-आरटीओ की संयुक्त दबिश - June 14, 2026
- उधारी रकम की जबरन वसूली के लिए घर में घुसकर मारपीट करने वाले गुण्डा बदमाश कपिल सोलंकी, मनीष परियानी और गिरीश माखिजा गिरफ्तार - June 14, 2026
- ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुसौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध कबाड़ परिवहन करते 20 टन 700 किलोग्राम लोहे का स्क्रैप जब्त - June 10, 2026
