मुंगेली :- 27 मार्च 2024// अपर कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पाण्डेय तिवारी ने जिला मुख्यालय स्थित ग्राम रामगढ़ में संचालित आनंदाश्रम का निरीक्षण किया। उन्होंने संचालक से आनंदाश्रम में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने वहां वृद्धजनों से मुलाकात की और उनसे स्वास्थ्य, दैनिक दिनचर्या आदि के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान अपर कलेक्टर ने वृद्धजनों को फल का वितरण किया और गर्मी को देखते हुए आनंदाश्रम के लिए कूलर भी प्रदान किया। इस अवसर पर मुंगेली एसडीएम श्रीमती पार्वती पटेल और आश्रम के कर्मचारी मौजूद रहे।

Latest posts by BHUCHAL NEWS EDITOR (see all)
- पंचधारी एनीकट सहित सभी जलाशयों में सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट - May 12, 2026
- अपहरण के सनसनीखेज मामले में रायगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता—24 घंटे के भीतर युवक सकुशल बरामद, झारखंड से 3 आरोपी गिरफ्तार - May 12, 2026
- सड़क दुर्घटना मामलों में अब लापरवाही की धारा नहीं, ऐसे मामलों में सीधे गंभीर धाराओं में होगी कार्रवाई - May 12, 2026
