चन्द्रकुमार अजगल्ले, जिला न्यायाधीश जिला मुंगेली
मुंगेली :- 28.08.2024 को किशोर न्याय बोर्ड के संबंध में एक दिवसीय विधिक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन जिला न्यायालय परिसर मुंगेली में किया गया। जिसमें प्रशिक्षण अधिकारी के रूप में श्री पुरषोत्तम मरकाम विशेष न्यायाधीश जिला मुंगेली, श्रीमती रेशमा बैरागी पटेल, प्रधान मजिस्टेªट किशोर न्याय बोर्ड मुुंगेली द्वारा अपने उद्बोधन में किशोर न्याय अधिनियम 2015 के संबंध में प्रकाश डालते हुए विधि का उल्लंघन करने वाले बालकों के संबंध में प्रक्रिया, बालकों के विरूध्द अन्य अपराध के संबंध में विस्तृत जानकारी के साथ-साथ पॉक्सो अधिनियम व उसकी प्रक्रिया की जानकारी दी गयी। मयंक सोनी, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुंगेली द्वारा किशोर न्याय बोर्ड हेतु बाल कल्याण समिति एवं पुलिस विभाग के उत्तरदायित्व को समझाते हुए आपस में समन्वय स्थापित कर बालकों की देखरेख और संरक्षण के सिध्दांत पर कार्य करने हेतु चर्चा कि गई साथ ही साथ पीड़ित क्षतिपूर्ति योजना 2011 एवं 2018, निःशुल्क विधिक सहायता, पॉक्सो एक्ट, भारत का संविधान, भारतीय दण्ड संहिता के साथ ही साथ राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के समस्त योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए सस्ता सुलभ एवं त्वरित न्याय प्राप्त करने हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को मिल का पत्थर होना बताया गया।
- पंचधारी एनीकट सहित सभी जलाशयों में सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट - May 12, 2026
- अपहरण के सनसनीखेज मामले में रायगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता—24 घंटे के भीतर युवक सकुशल बरामद, झारखंड से 3 आरोपी गिरफ्तार - May 12, 2026
- सड़क दुर्घटना मामलों में अब लापरवाही की धारा नहीं, ऐसे मामलों में सीधे गंभीर धाराओं में होगी कार्रवाई - May 12, 2026
