● ढिमरापुर चौक पर कोतवाली पुलिस ने शराब रेड कार्रवाई में पकड़ा……
रायगढ़ :- 29 मार्च। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन पर अवैध शराब पर कार्यवाही के क्रम में कल कोतवाली पुलिस द्वारा ढिमरापुर चौक पर अवैध शराब बेच रही महिला को पकड़ा गया है ।जानकारी के मुताबिक कल दिनांक 28/03/2024 के रात्रि थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल को मुखबीर से सूचना मिली कि ढिमरापुर चौक पर एक चाय ठेले के पीछे एक महिला अवैध रूप से शराब बिक्री के लिए भारी मात्रा में शराब रखे हुए है। थाना प्रभारी द्वारा तत्काल महिला उप निरीक्षक दीपिका निर्मलकर के हमराह स्टाफ भेज कर कार्यवाही करने निर्देशित किया । मौके पर कोतवाली पुलिस द्वारा *अफसाना परवीन पति मोहम्मद हाफिज उम्र 43 साल निवासी पुरानी बस्ती ढिमरापुर चौक, थाना कोतवाली रायगढ़* नाम की महिला से उसके चाय ठेले के पीछे अवैध बिक्री के लिए रखे अवैध शराब के साथ पकड़ा गया है आरोपिया के कब्जे से 45 पाव देशी प्लेन, 40 पाव गोवा अंग्रेजी शराब और 3 पाव देशी मसाला प्लेन शराब *कुल 88 पाव देशी/अंग्रेजी शराब मात्रा 16.200 लीटर जुमला कीमती ₹8,550* का जप्त किया गया है । आरोपिया के विरुद्ध थाना कोतवाली में आबकारी एक्ट की धारा 34(2), 59(क) के तहत कार्यवाही किया गया है । शराब रेड कार्यवाही में उप निरीक्षक दीपिका निर्मलकर, महिला प्रधान आरक्षक अरुण चौरसिया, प्रधान आरक्षक जगदीश नायक, आरक्षक जगमोहन ओग्रे और बनारसी सिदार शामिल थे ।
- पंचधारी एनीकट सहित सभी जलाशयों में सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट - May 12, 2026
- अपहरण के सनसनीखेज मामले में रायगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता—24 घंटे के भीतर युवक सकुशल बरामद, झारखंड से 3 आरोपी गिरफ्तार - May 12, 2026
- सड़क दुर्घटना मामलों में अब लापरवाही की धारा नहीं, ऐसे मामलों में सीधे गंभीर धाराओं में होगी कार्रवाई - May 12, 2026
