सारंगढ़ बिलाईगढ़ :- 29 मार्च 2024/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी धर्मेश कुमार साहू के मार्गदर्शन में लोकसभा निर्वाचन कार्य के लिए जिले के तीनो विकासखंड सारंगढ़, बिलाईगढ़ और बरमकेला में अधिकारियो कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसी तारतम्य में सहायक रिटर्निग अधिकारी और एसडीएम बिलाईगढ़ डॉ स्निग्धा तिवारी ने बिलाईगढ़ के बीएलओ प्रशिक्षण में महत्वपूर्ण निर्देश दिए। एआरओ डॉ तिवारी ने बीएलओ को निर्देश दिए कि चुनाव आयोग द्वारा 85 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के ऐसे मतदाता जो पूर्णतः निशक्त है उन्हे तथा दिव्यांग मतदाताओं को घर बैठे मतदान करने के लिए पोस्टल बैलेट द्वारा मतदान की सुविधा दी गई है। इसका पर्याप्त प्रचार और ऐसे दिव्यांग और निशक्त मतदाताओं का चिन्हांकन कर प्रपत्र प्रस्तुत करें। साथ ही एएसडी सूची की तैयारी के संबंध में मतदाता पर्ची वितरण, मतदान प्रतिशत में वृद्धि के लिए कार्ययोजना पर एआरओ ने बीएलओ से चर्चा की। इस प्रशिक्षण में बिलाईगढ़ के तहसीलदार श्री कमलेश कुमार सिदार उपस्थित थे।
- फर्जी दस्तावेजों के आधार पर ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के खेल की जांच तेज, ट्रेवल्स एजेंसी में पुलिस-आरटीओ की संयुक्त दबिश - June 14, 2026
- उधारी रकम की जबरन वसूली के लिए घर में घुसकर मारपीट करने वाले गुण्डा बदमाश कपिल सोलंकी, मनीष परियानी और गिरीश माखिजा गिरफ्तार - June 14, 2026
- ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुसौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध कबाड़ परिवहन करते 20 टन 700 किलोग्राम लोहे का स्क्रैप जब्त - June 10, 2026
