मतदान दल के ठहरने और बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराई जाएं, कर्मचारी कल्याण हित में प्रशासन सजग : कलेक्टर
संकुल में मतदाता जागरूकता की गतिविधियां सुनिश्चित की जाएं
रायपुर :-30 मार्च 2024। लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ. गौरव सिंह ने आज कालीबाड़ी स्थित जेआर दानी स्कूल में संकुल समन्वयकों की बैठक ली। कलेक्टर ने उपस्थित सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाते हुए कहा कि कर्मचारी कल्याण हित में प्रशासन सजग है। मतदान केंद्रों में बुनियादी सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएं। मतदान दल को किसी भी तरह की परेशानी नही होनी चाहिए। मतदान केंद्र की साफ-सफाई, पेयजल, बिजली, पंखा, शौचालय इत्यादि की सुविधाएं होनी चाहिए। साथ ही संकुल समन्यवक मतदाता जागरूकता की गतिविधियों पर ध्यान दें। कलेक्टर डाॅ. सिंह ने कहा कि कहा कि मतदाता संकुलो में मतदाता जागरूकता की गतिविधियां संचालित की जाएं।
कलेक्टर ने कहा कि मतदान दल के लिए सेजबहार इंजीनियरिंग काॅलेज स्ट्रांग रूम तक पहुंचने के लिए अधिक से अधिक बस सुविधा रहेगी। कलेक्टर ने कहा कि इस बार सेजबहार स्थित स्ट्रांग रूम में पर्याप्त पेयजल और भोजन की व्यवस्था की गई है। स्थायी शौचालय का निर्माण भी किया गया है।
बैठक को संबोधित करते हुए अपर कलेक्टर श्रीमती निधि साहू ने कहा कि रायपुर क्षेत्र में अधिकतर केंद्रों में महिलाओं की ड्यूटी होती है। ऐसे में पृथक-पृथक टायलेट की व्यवस्था की जाएं। मतदान दलों के ठहरने की उचित व्यवस्था होनी चाहिए। पोलिंग बूथ का भौतिक सत्यापन कर कमी को दूर किया जाएं और सुरक्षा की दृष्टि से भी कार्य करें। साथ ही मतदाता जागरूकता के लिए पेंटिंग, रंगोली, मानव श्रृंखला, रैली का आयोजन किया जाएं। इस बैठक में नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा, जिला शिक्षा अधिकारी, ब्लाॅक शिक्षा अधिकारी, बीआरसी, एबीओ, प्राचार्य और व्याख्यता उपस्थित थे।

- फर्जी दस्तावेजों के आधार पर ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के खेल की जांच तेज, ट्रेवल्स एजेंसी में पुलिस-आरटीओ की संयुक्त दबिश - June 14, 2026
- उधारी रकम की जबरन वसूली के लिए घर में घुसकर मारपीट करने वाले गुण्डा बदमाश कपिल सोलंकी, मनीष परियानी और गिरीश माखिजा गिरफ्तार - June 14, 2026
- ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुसौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध कबाड़ परिवहन करते 20 टन 700 किलोग्राम लोहे का स्क्रैप जब्त - June 10, 2026
