बेमेतरा :- 30 मार्च 2024/ * लोकसभा आम निर्वाचन 2024 को लेकर बेमेतरा जिले के स्कूल शिक्षा अन्तर्गत कार्यरत सभी महिला प्राचार्य, व्याख्याता, प्रधान पाठक, शिक्षक, सहायक शिक्षक एवं अन्य महिला कर्मचारियों को आज शनिवार को सामान्य निर्वाचन संबंधी प्रशिक्षण दिया जा रहा है । यह प्रशिक्षण बेमेतरा विकासखंड सहित ज़िले के सभी विकासखंडों साजा,बेरला और नवागढ़ विकासखंड में भी दिया जा रहा है। । प्रशिक्षण में ज़िला एवं विकासखंड स्तरीय मास्टर ट्रेनरों द्वारा निर्वाचन संबंधी सामान्य जानकारी के साथ ईवीएम,वीवीपैड, आदि की जानकारी भी दी जा रही है
। *
* कलेक्टर एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी रणबीर शर्मा बेमेतरा के शासकीय स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय में चल रहे प्रशिक्षण पहुँचें। उन्होंने ट्रेनर बनकर महिलाओं से निर्वाचन संबंधी व्यावहारिक जानकारी ली तथा निर्वाचन संबंधी मतदान की बारीकियाँ बतायी। उन्होंने कहा कि सभी सरकारी सेवा में कार्यरत महिला कर्मचारियों को निर्वाचन संबंधी प्रक्रिया सहित उससे जुड़ी जानकारी होना चाहिए । चाहे उनकी ड्यूटी निर्वाचन कार्यों में लगी हो या ना लगी हो।

- फर्जी दस्तावेजों के आधार पर ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के खेल की जांच तेज, ट्रेवल्स एजेंसी में पुलिस-आरटीओ की संयुक्त दबिश - June 14, 2026
- उधारी रकम की जबरन वसूली के लिए घर में घुसकर मारपीट करने वाले गुण्डा बदमाश कपिल सोलंकी, मनीष परियानी और गिरीश माखिजा गिरफ्तार - June 14, 2026
- ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुसौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध कबाड़ परिवहन करते 20 टन 700 किलोग्राम लोहे का स्क्रैप जब्त - June 10, 2026
