- बेमेतरा :- 30 मार्च 2024/- बेमेतरा के स्वामी आत्मानंद शासकीय शिवलाल राठी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के कक्षा आठवीं के दो छात्राओं अनुष्का तिवारी एवं मोनिका वर्मा का चयन राष्ट्रीय साधन सह प्रवीण्य छात्रवृत्ति हेतु हुआ है, राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद् छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित National Means — cum- Merit Scholarship Examination (NMMSE)की परीक्षा में चयनित होकर दोनों मेधावी छात्राओं ने अपना एवं परिवार तथा विद्यालय का नाम रौशन किया। कलेक्टर रणबीर शर्मा ने दोनों छात्राओं को बधाई और शुभकामना दी।*
वर्ष 2023-24 में आयोजित NMMSE परीक्षा हेतु जिला बेमेतरा से कुल 770 परीक्षार्थी उपस्थित हुए। 87 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए एवं 70 विद्यार्थियों ने चयन सूची में अपना स्थान बनाया। इस परीक्षा में चयनित प्रतिभागियों को प्रति वर्ष छात्रवृत्ति प्रदान की जाती हैं, ताकि वह अपने सपनों को पूरा कर सके, अच्छे से अध्ययन कर सके। इस सफलता के लिए जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमान कमल कपूर बंजारे एवं विद्यालय प्राचार्या श्रीमती सुदेशा चटर्जी ने चयनित छात्राओं एवं मार्गदर्शक शिक्षकों को बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए बच्चों के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
Latest posts by BHUCHAL NEWS EDITOR (see all)
- फर्जी दस्तावेजों के आधार पर ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के खेल की जांच तेज, ट्रेवल्स एजेंसी में पुलिस-आरटीओ की संयुक्त दबिश - June 14, 2026
- उधारी रकम की जबरन वसूली के लिए घर में घुसकर मारपीट करने वाले गुण्डा बदमाश कपिल सोलंकी, मनीष परियानी और गिरीश माखिजा गिरफ्तार - June 14, 2026
- ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुसौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध कबाड़ परिवहन करते 20 टन 700 किलोग्राम लोहे का स्क्रैप जब्त - June 10, 2026
