सारंगढ़ बिलाईगढ़ :- , 30 मार्च 2024/ आईएएस श्री वासु जैन सहायक रिटर्निंग अधिकारी और नोडल अधिकारी स्वीप कार्यक्रम शहरिशंकर चौहान ने सारंगढ़ विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोडम में संचालित लोकसभा चुनाव 2024 प्रशिक्षण का अवलोकन किया।
जैन ने इस अवसर पर प्रशिक्षण ले रहे कर्मचारियों से पूछा कि कब तीनो पार्ट्स बीयू, सीयू और वीवीपेट को जोड़ा जाता है। निर्वाचन में ईवीएम खराब होने पर उसके स्थान पर दूसरा ईवीएम मशीन बदलने के लिए क्या प्रक्रिया किया जाना है। मॉकपोल की क्या प्रक्रिया है। प्रशिक्षण दल के द्वारा एक एक करके श्री जैन के प्रश्नों का जवाब दिया गया।
नोडल अधिकारी हरिशंकर चौहान ने कहा कि किसी प्रकार की कोई शंका हो तो उसका समाधान मास्टर ट्रेनर से कर लें। इस अवसर पर जिला मास्टर ट्रेनर चूड़ामणि गोस्वामी, जे आर बंजारे, एस आर अजय, टी पी चंद्रा, विधानसभा मास्टर ट्रेनर विजय महिलाने, देवनाथ महेश आदि उपस्थित थे।
प्रशिक्षण में ईव्हीएम मशीन और व्हीव्हीपैट का प्रायोगिक प्रशिक्षण, मास्टर ट्रेनर्स ने मतदान सामाग्री प्राप्त करने, मतदान केन्द्र तक परिवहन के दौरान सावधानी बरतने, मतदान केन्द्र में ईव्हीएम व वीवीपैट को रखने, मॉकपोल, निर्धारित प्रपत्र में जानकारी भरकर लिफाफा में सुरक्षित रखने, मतदान पश्चात मशीन व दस्तावेजों को जमा करने आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
- फर्जी दस्तावेजों के आधार पर ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के खेल की जांच तेज, ट्रेवल्स एजेंसी में पुलिस-आरटीओ की संयुक्त दबिश - June 14, 2026
- उधारी रकम की जबरन वसूली के लिए घर में घुसकर मारपीट करने वाले गुण्डा बदमाश कपिल सोलंकी, मनीष परियानी और गिरीश माखिजा गिरफ्तार - June 14, 2026
- ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुसौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध कबाड़ परिवहन करते 20 टन 700 किलोग्राम लोहे का स्क्रैप जब्त - June 10, 2026
