विविध प्रतियोगिताओं के माध्यम से दिया जा रहा मतदाता जागरूकता का संदेश
बेमेतरा :-02 अप्रेल 2024/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रणबीर शर्मा के मार्गदर्शन में आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 के मद्देनजर महाविद्यालयों,औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान( आईटीआई ) सहित अन्य जगहों संस्थानों आदि में निरंतर स्वीप गतिविधियां आयोजित की जा रही है। आईटीआई के छात्र-छात्राओं के मध्य नारा लेखन, रंगोली, पेंटिंग, निबंध, भाषण, वाद-विवाद, नुक्कड़-नाटक, मानव श्रृंखला जैसे गतिविधियां आयोजित कर उन्हें मतदान की महत्ता की जानकारी दी जा रही है। साथ ही लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने, अपने घर-परिवार, गली-मोहल्ले, बसाहटों में मतदान की उपयोगिता के प्रति लोगों को जागरूक करने हेतु प्रेरित किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज स्वीप कार्यक्रम के अन्तर्गत ज़िले के परपोडी व नवागढ़ के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान( आईटीआई ) में आज रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
आईटीआई के अध्ययनरत् विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वक बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। यहां के छात्र छात्राओं द्वारा मतदाता जागरूकता से संबंधित सुंदर व आकर्षक रंगोली बनाकर कर मतदान के प्रति लोगों में जागरूकता का संचार किया। इसी प्रकार महाविद्यालयों में भी मतदाता जागरूकता के विषय पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित कर छात्र-छात्राओं के मध्य मतदाता जागरूकता का संदेश दिया जा रहा है। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को आगामी चुनाव में निश्चित रूप से वोट देने एवं अन्य मतदाताओं को भी मतदान हेतु प्रेरित करने की शपथ दिलाई गई। महिला मतदाताओं ने मतदाता जागरूकता के तहत परपोडी में जागरूकता रैली निकाली।

- फर्जी दस्तावेजों के आधार पर ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के खेल की जांच तेज, ट्रेवल्स एजेंसी में पुलिस-आरटीओ की संयुक्त दबिश - June 14, 2026
- उधारी रकम की जबरन वसूली के लिए घर में घुसकर मारपीट करने वाले गुण्डा बदमाश कपिल सोलंकी, मनीष परियानी और गिरीश माखिजा गिरफ्तार - June 14, 2026
- ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुसौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध कबाड़ परिवहन करते 20 टन 700 किलोग्राम लोहे का स्क्रैप जब्त - June 10, 2026
