मनेन्द्रगढ़ :- 02 अप्रैल 2024/ आज स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाता जागरूकता अभियान समाज कल्याण विभाग के तत्वावधान में नेत्रहीन व विकलांग शिक्षण प्रशिक्षण विद्यालय आमाखेरवा मनेन्द्रगढ़ में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें नेत्रहीन विद्यालय के बच्चों ने रैली निकाल कर लोगों को शत-प्रतिशत मतदान करने का आहवान किया गया। संस्था के छात्रों ने विभिन्न प्रकार के नारे भी लगाए। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग के जिला अधिकारी उप संचालक आर.के. सिन्हा, संस्था के प्राचार्य संतोष चढ़ोकर सहित समस्त शिक्षक व कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन राकेश गुप्ता द्वारा किया गया।
Latest posts by BHUCHAL NEWS EDITOR (see all)
- फर्जी दस्तावेजों के आधार पर ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के खेल की जांच तेज, ट्रेवल्स एजेंसी में पुलिस-आरटीओ की संयुक्त दबिश - June 14, 2026
- उधारी रकम की जबरन वसूली के लिए घर में घुसकर मारपीट करने वाले गुण्डा बदमाश कपिल सोलंकी, मनीष परियानी और गिरीश माखिजा गिरफ्तार - June 14, 2026
- ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुसौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध कबाड़ परिवहन करते 20 टन 700 किलोग्राम लोहे का स्क्रैप जब्त - June 10, 2026
