जतन केंद्र में आयोजित हुआ कार्यक्रम
रायगढ़ :- स्वीप कार्यक्रम मतदाता जागरूकता के तहत बुधवार की सुबह जतन केंद्र में रंगोली बनाओ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बीएलओ के साथ मिलकर नए मतदाताओं ने रंगोली बनाई।
जिला प्रशासन के निर्देश और नगर निगम आयुक्त सुनील कुमार चंद्रवंशी के मार्गदर्शन पर सुबह 7:00 से जतन केंद्र में कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान मतदाताओं को जागरूक करने और स्वीप कार्यक्रम के उद्देश्यों को उल्लेखित करने संबंधित रंग बिरंगी रंगोली बनाई गई। रंगोली बनाने में वहां उपस्थित बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) के साथ नए मतदाताओं ने सहयोग किया। उपायुक्त सुतीक्षण यादव ने बताया कि जिला प्रशासन और नगर निगम द्वारा नए मतदाताओं के साथ सभी मतदाताओं को मतदान दिवस दिनांक 7 मई 2024 को उपस्थित होकर शत प्रतिशत मतदान में भाग लेने के लिए लगातार कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं। इसी कड़ी में जतन केंद्र में रंगोली बनाकर मतदाताओं को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के नए मतदाताओं ने भी भाग लिया और मतदान करने की शपथ ली। नए मतदाताओं में आंचल यादव, पूर्णिमा यादव, पूजा साहू, श्वेता बरेठ, आस्था राजवाड़े, दिव्या राजवाड़े, कृष्णा चौहान, रमेश महंत ने कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम में मिशन प्रेरक श्री प्रहलाद तिवारी, नगर निगम निर्वाचन के दिलीप महापात्रे, हेमंत सिंह ठाकुर, बीएलओ अनीता नायक सहित अन्य बीएलओ और कर्मचारी उपस्थित।



- फर्जी दस्तावेजों के आधार पर ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के खेल की जांच तेज, ट्रेवल्स एजेंसी में पुलिस-आरटीओ की संयुक्त दबिश - June 14, 2026
- उधारी रकम की जबरन वसूली के लिए घर में घुसकर मारपीट करने वाले गुण्डा बदमाश कपिल सोलंकी, मनीष परियानी और गिरीश माखिजा गिरफ्तार - June 14, 2026
- ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुसौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध कबाड़ परिवहन करते 20 टन 700 किलोग्राम लोहे का स्क्रैप जब्त - June 10, 2026
