कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वर्मा ने महिलाओं को शत-प्रतिशत मतदान करने छत्तीसगढ़ी में शपथ दिलाई
खैरागढ़ :- 05 अप्रैल 2024//
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्रकांत वर्मा और उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेन्द्र कुमार ठाकुर की उपस्थिति में लोकसभा निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत अधिक से अधिक मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करने के सिविल लाइन स्थित गार्डन में स्वीप कार्ययोजना के तहत नगरपालिका के द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वर्मा ने महिलाओं को शत-प्रतिशत मतदान करने के लिए प्रेरित करते हुए छत्तीसगढ़ी में शपथ दिलाई। साथ ही जिले की नई मतदाता बनी नवविवाहित महिलाओं को गमला देकर मतदान करने को लेकर प्रेरित किया। इस अवसर पर सीएमओ श्री प्रमोद शुक्ला, स्वीप सहायक नोडल केके वर्मा सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारीगण एवं बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं।





- अंजोरीपाली में शराब रेड कार्रवाई में 10 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ युवक गिरफ्तार - September 14, 2026
- नेशनल लोक अदालत में 12 लाख से अधिक प्रकरणों का हुआ निराकरण - September 12, 2026
- विद्यालयों के 500 मीटर दायरे में तंबाकू उत्पाद बेचने वालों पर कोटपा एक्ट के तहत की गई कार्रवाई - August 6, 2026
