एमसीबी :- 25 जून 2025/* इंडियन नेशनल ट्रस्ट फॉर आर्ट एंड कल्चरल हेरिटेज (इंटेक), नई दिल्ली के छत्तीसगढ़ प्रांत के कन्वीनर अरविंद मिश्रा की अनुशंसा पर डॉ विनोद कुमार पांडेय को कोरिया चौप्टर का को- कन्वीनर नियुक्त किया गया है। डॉ पांडेय मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के पुरातत्व विभाग / पर्यटन विभाग के जिला नोडल अधिकारी के रूप में कार्यरत हैं तथा विगत 25 वर्षों से कोरिया जिले के ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक स्थलों पर लगातार कार्य कर रहे हैं। उन्हें वर्ष 2006 में तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम से पीएचडी की उपाधि प्राप्त हुई थी। यह संस्था विश्व की सबसे बड़ी संस्थाओं में से एक है, जो पुरातात्विक एवं ऐतिहासिक स्थलों की मूर्त व अमूर्त विरासत और इतिहास के प्रति जागरूकता, रखरखाव और संरक्षण की दिशा में कार्य करती है। संस्था द्वारा पुरातत्व स्थलों के प्रचार-प्रसार हेतु प्रश्नोत्तरी, स्थलों का भ्रमण एवं सेमिनार जैसे विविध आयोजन किए जाते हैं । डॉ.पांडेय को को- कन्वीनर बनाए जाने पर कोरिया चौप्टर के कन्वीनर रमेश चंद्र सिंह, को- कन्वीनर अशोक जायसवाल एवं संस्था के स्थायी सदस्य राजेश जायसवाल, शिव गुप्ता, राजेश गोयल, विद्याधर गर्ग, रफीक मेमन, रानू जैन व अन्य मित्रगणों ने उन्हें हार्दिक बधाई दी तथा विश्वास व्यक्त किया कि डॉ पांडेय की नियुक्ति से इस क्षेत्र में पुरातत्व, पर्यटन और इतिहास के संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में कार्य और अधिक गति पकड़ेगा।
- फर्जी दस्तावेजों के आधार पर ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के खेल की जांच तेज, ट्रेवल्स एजेंसी में पुलिस-आरटीओ की संयुक्त दबिश - June 14, 2026
- उधारी रकम की जबरन वसूली के लिए घर में घुसकर मारपीट करने वाले गुण्डा बदमाश कपिल सोलंकी, मनीष परियानी और गिरीश माखिजा गिरफ्तार - June 14, 2026
- ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुसौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध कबाड़ परिवहन करते 20 टन 700 किलोग्राम लोहे का स्क्रैप जब्त - June 10, 2026
