एमसीबी :- 25 जून 2025/* छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य की आंतरिक सुरक्षा को और अधिक मजबूत बनाने तथा अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा के निर्देश पर पुलिस विभाग द्वारा टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1800-233-1905 जारी किया गया है, जो सप्ताह के सभी दिनों में 24 घंटे सक्रिय रहेगा। इस हेल्पलाइन के माध्यम से राज्य के किसी भी कोने से नागरिक अपने क्षेत्र में मौजूद संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिकों अथवा उनकी गतिविधियों की सूचना सीधे पुलिस प्रशासन को दे सकते हैं। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान को पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा, जिससे कोई भी नागरिक बिना किसी डर या संकोच के राष्ट्रहित में प्रशासन के साथ सहयोग कर सके।
किसी नागरिक को अपने आसपास किसी संदिग्ध या अवैध अप्रवासी की मौजूदगी की आशंका हो, तो वह अब इस टोल फ्री नंबर पर निःशुल्क कॉल करके पुलिस को सूचना दे सकता है। यह पहल केवल सूचना देने की प्रक्रिया नहीं, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा, कानून व्यवस्था और सामाजिक समरसता को सशक्त करने की दिशा में एक जनभागीदारी आधारित प्रयास है। अक्सर अवैध अप्रवासी पहचान के अभाव में आपराधिक या असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त पाए जाते हैं, जिससे स्थानीय शांति व्यवस्था बाधित होती है। ऐसे में जागरूक नागरिकों की भागीदारी पुलिस प्रशासन के लिए निर्णायक भूमिका निभा सकती है।
- अंजोरीपाली में शराब रेड कार्रवाई में 10 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ युवक गिरफ्तार - September 14, 2026
- नेशनल लोक अदालत में 12 लाख से अधिक प्रकरणों का हुआ निराकरण - September 12, 2026
- विद्यालयों के 500 मीटर दायरे में तंबाकू उत्पाद बेचने वालों पर कोटपा एक्ट के तहत की गई कार्रवाई - August 6, 2026
